भंडारा में अवैध शराब व जुए अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 5.70 लाख का माल जब्त

Bhandara News: भंडारा पुलिस ने अवैध धंधों पर कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों में छापे मारे और 5.70 लाख रुपए का माल जब्त किया। पुलिस ने सट्टा और शराब के अड्डों पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की।
Bhandara News
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Police Raid: भंडारा जिले में अवैध व्यवसायों पर नकेल कसने के लिए भंडारा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब और जुए के अड्डों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5,70,700 रुपये मूल्य का माल जब्त किया। गांधी वार्ड, वरठी निवासी निलकंठ गोपालराव हनवजर्ये (65) से नगदी 950 रुपये, सट्टापट्टी कागज, डॉटपेन आदि जब्त किए।

पवनी पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसमें वलनी निवासी भागवत थेरे (65), सुरेश हटवार (60), रमेश धेरे (65), ज्ञानेश्वर कचरु जिभकाटे (50), मधुकर हटवार (70), रंजन मेश्राम (64) और विलास मारोती इखार (40) का समावेश है। इस दौरान 3,255 रुपये का माल बरामद किया गया।

वरठी पुलिस ने इंदुरखा निवासी लंकेश्वर माधोराय भुरे (35) शराब के 09 बोतल, कारधा पुलिस ने नवेगांव (कोका) निवासी महिला (45) से 12 लीटर महुए की शराब, गिरोला निवासी राजकुमार ऊके (40) से 17 लीटर महुए की शराब, करडी पुलिस ने मुंढरी बु. निवासी मनोज महादेव बागडे (35) से 15 लीटर महुए की शराब जब्त की।

तुमसर पुलिस ने की कार्रवाई

तुमसर पुलिस ने आग्री निवासी राकेश सेवक (28) से 1200 किलो सड़ा महुआ (कीमत 84,000 रुपये), नेहरू वार्ड, तुमसर निवासी रामु भैयालाल कामथे (58) से 6 लीटर शराब, सिहोरा पुलिस ने थेरकर टोली निवासी जयराम दयाराम थेरकर (54)से 1025 किलो महुआ (कीमत 2,05,000 रुपये), 30 लीटर शराब और अन्य सामग्री, (कुल कीमत 2,15,000 रुपये), थेरकर टोली निवासी महिला (50) से 525 किलो महुआ फूल(कीमत 1,05,000 रुपये), थेरकर टोली निवासी प्रवीण रविंद्र थेरकर (19) से 750 किलो महुआ कीमत 1,50,000 रुपये का माल जब्त किया गया।

उसी प्रकार चुल्हाड निवासी विकास कन्हैय्या बन्सोड (25) से 10 लीटर महुआ, आंधलगाव पुलिस ने रविदास नगर, तुमसर निवासी राहुल कैलाश बवैकर (29) 2.5 लीटर शराब, पवनी पुलिस ने निलत निवासी महिला (60) से 11 पव्वे देसी शराब जब्त किए।

इन सभी छापों में कुल 5,66,490 रुपये मूल्य का शराब, संबंधित माल और 4,290 रुपये मूल्य की जुआ सामग्री जब्त की गई। कुल जब्त माल 5,70,700 रुपये का है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में भंडारा, पवनी, वरठी, कारधा, सिहोरा, आंधलगांव, तुमसर और करडी पुलिस थानों की टीमों ने की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com