-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mla Abhijit Vanjari Board Black Paint Congress Enraged Bjym Action Protest Today
विधायक वंजारी के बोर्ड पर पोती कालिख, भाजयुमो की हरकत से भड़की कांग्रेस, आज होगा आंदोलन
- Written By: प्रिया जैस
Congress: नागपुर में कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी के पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र में सीए रोड आंबेडकर चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में लगे बोर्ड पर कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी।

बोर्ड पर पोती कालिख (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: नागपुर संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी के पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र में सीए रोड आंबेडकर चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में लगे बोर्ड पर भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। उन्हें पूर्व नागपुर का फर्जी विधायक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। रविवार का दिन होने के चलते वंजारी का कार्यालय बंद था।
भाजयुमो के सचिन करारे के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष गोविंदा काटेकर, हर्षल वाडेकर की उपस्थिति कार्यालय में लगे बोर्ड पर काली स्याही फेंककर उसे खराब कर दिया गया। इस दौरान सनी राऊत, मंगेश गोमासे, एजाज शेख, आशीष मेहर, घनश्याम ढाले, तुषार ठाकरे, निलेश रारोकर, अभिषेक नागपुरे, सार्थक धारूरकर, शैलेश नेताम, भूषण सिलोटिया, दीपक राजपूत, सोनू माणिकपुरी भी उपस्थित थे।
सभी वंजारी व कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इनका कहना है कि वंजारी पूर्व नागपुर के विधायक नहीं हैं। बावजूद उन्होंने पूर्व नागपुर विधानसभा आमदार का बोर्ड लगाया हुआ है। जैसे ही वंजारी समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत की भनक लगी तो वे भी भड़क उठे।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
थाना पहुंचे वंजारी समर्थक
आक्रोशित वंजारी समर्थक कार्यकर्ता भड़काऊ हरकत करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने बड़ी संख्या में लकड़गंज पुलिस थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं में मुकेश गजभिये, आशीष तायवाडे का समावेश था। उन्होंने कहा कि कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास है। आज 6 जिलों के विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा।
गली से दिल्ली तक जिनकी सत्ता है, उनमें सत्ता की मस्ती चढ़ गई है। आरोप लगाया कि इन लोगों को केन्द्रीय मंत्री और सीएम का आशीर्वाद प्राप्त है। शहर में गणेशोत्सव का भक्तिमय व आनंददायक वातावरण है जिसे बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज की है। अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे को तैसा जवाब देंगे।
सत्ता ने कर दिया दिमाग खराब – वंजारी
विधायक अभिजीत वंजारी ने कहा कि गली से लेकर दिल्ली तक सत्ता ने इन लोगों का दिमाग खराब कर दिया है। ईर्ष्या से ये जल रहे हैं। इनके पेट में दर्द हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है और दोषियों पर कार्रवाई तत्काल होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने विधिमंडल के नियम, कानून और जो प्रोटोकाल हैं, उसका कोई उल्लंघन नहीं किया है। सभी पार्टी के विधान परिषद सदस्य भी विधायक होते हैं।
यह भी पढ़ें – दीक्षाभूमि से महाबोधि की मुक्ति का एल्गार, आकाश लामा-भंते विनाचार्य आए साथ, आंदोलन की दिशा तय
कांग्रेस का आज आंदोलन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के निषेध में कांग्रेस 1 सितंबर को सुबह 10.30 बजे सतरंजीपुरा स्थित सुभाष पुतला के सामने आंदोलन करेगी। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान जानबूझकर सामाजिक सौहार्द खराब करने का प्रयत्न कुछ मंडली कर रही हैं। उन्होंने सभी प्रदेश व शहर पदाधिकारियों, सभी ब्लॅाक अध्यक्षों व पदाधिकारियों, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
Mla abhijit vanjari board black paint congress enraged bjym action protest today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













