होर्मुज स्ट्रेट बिगाड़ेगा भारत का बजट? हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, देखें VIDEO

होर्मुज के बंद होने के बाद भारत पर कितना असर पड़ेगा या नहीं पड़ेगा इसका जवाब पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें रुकावट आने से देश में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

इजरायल और ईरान के बीच 11 दिनों से युद्ध जारी है और अमेरिका की एंट्री के बाद ये और तेज हो गया है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हवाई हमले के बाद ईरानी संसद ने भी आनन-फानन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी है। यह एक प्रमुख समुद्री तेल मार्ग है, जिसके जरिए दुनिया के 26 फीसदी कच्चे तेल का कारोबार होता है। इसमें रुकावट आने से तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है और महंगाई बढ़ सकती है। हालांकि भारत पर इसके असर की बात करें तो होर्मुज के बंद होने की अटकलों के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कर दिया है कि इसमें रुकावट आने से देश में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जहां इजरायल पर हमले तेज कर दिए, वहीं रविवार को संसद ने वैश्विक तेल और गैस व्यापार के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि हमारी तेल आपूर्ति में विविधता लाई गई है और अधिकांश आपूर्ति होर्मुज के माध्यम से नहीं होती है, इसलिए आपूर्ति पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com