-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Things To Remember While Refueling Petrol Diesel In Vehicle Bharat Petroleum Worker Tells
पेट्रोल-डीजल भराने का सही तरीका, वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताई दो अहम बातें
- Written By: सिमरन सिंह
Avoid Frauds At Petrol Pump: पेट्रोल और डीज़ल भरवाते समय लोगों के मन में अक्सर कई तरह की शंकाएँ रहती हैं। जिसमें एक दूसरे को ये बताना की कहां सही पेट्रोल मिलेगा।

Petrol के लिए क्या है सही तरीका। (सौ. Freepik)
How To Check Petrol-Diesel Is Right Or Not: पेट्रोल और डीज़ल भरवाते समय लोगों के मन में अक्सर कई तरह की शंकाएँ रहती हैं। खासकर उन घरों में जहां एक से अधिक बाइक या कारें होती हैं, वहां परिवार के लोग एक-दूसरे को सलाह देते रहते हैं कि किस पंप पर सही तेल मिलता है और किस पर नहीं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पेट्रोल-डीजल सही तरीके से भरवाने का असली तरीका बताया है। उनके अनुसार, यदि ग्राहक दो बेहद सरल बातों का ध्यान रख लें, तो उनसे कभी धोखा नहीं होगा। यह वीडियो लोगों को इतना उपयोगी लगा कि इसे देखते ही वे इसे ‘Useful’ कहने लगे हैं।
ग्राहकों का भ्रम: 110, 210 का फ्यूल क्यों भरवाते हैं लोग?
कई लोग अपने आपको होशियार मानते हुए 110, 210 या 310 रुपये का फ्यूल भरवाते हैं। उनका मानना होता है कि इससे पेट्रोल पंप वाले कोई गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। लेकिन वीडियो में कर्मचारी साफ कहता है कि “ये सब छोड़ो, पेट्रोल डलवाते समय बस दो चीजें देखो।”
पहला नियम: डेंसिटी चेक करना जरूरी
वीडियो में शख्स बताता है कि पेट्रोल पंप की मशीन पर डेंसिटी (घनत्वता) लिखी होती है। कर्मचारी के अनुसार, “पेट्रोल की डेंसिटी 720 से 775 के बीच होनी चाहिए।” आगे वह बताता है, “डीजल की डेंसिटी 820 से 860 तक होती है। डेंसिटी से ही पता चलता है कि तेल कितना प्योर है, उसकी क्वालिटी क्या है और उसमें मिलावट तो नहीं की गई? अगर डेंसिटी इस रेंज में हो तभी तेल भरवाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
View this post on Instagram
A post shared by Jai Baba Munga Nath Filling Station (@babamunganathfillingstation)
दूसरा नियम: ‘0’ के बाद की संख्या देखें
कर्मचारी आगे समझाते हुए कहता है कि, “0 तो हर कोई देखता है, लेकिन अगली डिजिट 5 से शुरू होनी चाहिए। कई बार 0 से सीधे मीटर 10 या 12-15 पर पहुंच जाता है। ऐसे में शक होता है कि मशीन में छेड़छाड़ की गई है और ग्राहकों को कम तेल दिया जा रहा है। बाकी 210-310 का पेट्रोल भरवाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।”
ये भी पढ़े: सेकंड-हैंड CNG कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, खतरनाक गलतियों करेंगी भारी नुकसान
वायरल हुआ वीडियो: लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज
Instagram पर इस Reel को @babamunganathfillingstation ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, “सच्चा पंप, सच्ची बातें।” अब तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक लाइक्स, 4,500 से ज्यादा कमेंट्स, और 1 करोड़ 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यूज़र्स की प्रतिक्रियाएँ: सलाह पर सहमति और नए सुझाव
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट में जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सबसे बढ़िया लीटर में डलवाना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “हमारा पंप भी ऐसा ही होता है।” एक और यूजर ने मज़ाक में लिखा, “मैं तो 578, 1013 और 167 रुपये का डलवाता हूं।” कई यूजर्स ने कहा कि वे आगे से इस सलाह का जरूर पालन करेंगे।
Things to remember while refueling petrol diesel in vehicle bharat petroleum worker tells
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














