-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Violence Mastermind Shariq Saatha Property Attachment Kurki Dubai Connection
विदेश में बैठकर अपनी बर्बादी देखेगा संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, शारिक साठा पर चलेगा योगी का ‘चाबुक’
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Sambhal Violence: संभल हिंसा का मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा के लिए बेहद बुरी खबर है। 69 मामलों के आरोपी साठा के खिलाफ कोर्ट ने चल-अचल संपत्तियों की कुर्की का वारंट जारी किया है।

शारिक साठा पर चलेगा चाबुक, फोटो- सोशल मीडिया
Sambhal Violence Mastermind Shariq Saatha Kurki: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी साठा फिलहाल फरार है और दुबई से अपनी गतिविधियां चला रहा है। आज, बुधवार 21 जनवरी को पुलिस उसके दीपा सराय स्थित घर और अन्य चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने जा रही है।
न्यायालय ने 13 जनवरी को शारिक साठा की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद पुलिस ने साठा की संपत्तियों का विस्तृत डेटा तैयार किया और अब बुधवार को इस कुर्की की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। दीपा सराय स्थित उसके घर पर कुर्की का स्थाई वारंट और उद्घोषणा नोटिस पहले ही चस्पा किए जा चुके हैं, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि पूर्व में गैंगस्टर एक्ट 14ए के तहत उसकी 267 वर्गमीटर भूमि पहले ही कुर्क की जा चुकी है।
69 मुकदमों का बोझ और हत्या के आरोप
शारिक साठा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और संभल हिंसा से जुड़े कुल 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑटो लिफ्टर भी है। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ चार लोगों की हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और वह इन सभी मामलों में फरार चल रहा है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि साठा ने अपने गुर्गों- गुलाम और मुल्ला अफरोज के माध्यम से हिंसा को निर्देशित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
दुबई कनेक्शन और इंटरपोल की तैयारी
पुलिस की जांच और एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट के अनुसार, शारिक साठा दुबई से सक्रिय है और पिछले कई सालों से अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि उसने संभल हिंसा के दौरान हथियारों की आपूर्ति करने और भीड़ को भड़काने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उसे ‘प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर’ (भगोड़ा) घोषित किया जा चुका है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी है। अब प्रशासन इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का प्रयास कर रहा है ताकि उसे विदेश से पकड़कर भारत लाया जा सके।
यह भी पढ़ें: ‘हां… मैं शंकराचार्य’, अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया जवाब, जानें क्या कहा
संभल हिंसा: 24 नवंबर 2024 का वो काला दिन
संभल हिंसा तब भड़की थी जब स्थानीय अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए हिंसक टकराव में पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई थी और प्रशासनिक अफसरों सहित कुल 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस का मानना है कि यह कोई तात्कालिक गुस्सा नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश थी जिसका मुख्य सूत्रधार शारिक साठा था।
Sambhal violence mastermind shariq saatha property attachment kurki dubai connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Jul 03, 2026 | 06:33 PMखंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
Jul 03, 2026 | 06:32 PMतू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
Jul 03, 2026 | 06:30 PMअंधेरी की SRA बिल्डिंग में भीषण आग! जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग, मचा हड़कंप
Jul 03, 2026 | 06:28 PMकेतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा मोड़! कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन को भेजा जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी खारिज
Jul 03, 2026 | 06:26 PM‘अमेरिका में 85 हजार की दवा, भारत में 35 रुपये की’, अमेरिकी महिला ने हेल्थ केयर सिस्टम की खोली पोल
Jul 03, 2026 | 06:22 PMआफत की बारिश के बीच 2 दिन ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की उठी मांग
Jul 03, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













