-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Iran Israel Usa War Impact Lpg Shortage Hits Up Hotels Restaurants
मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, क्या कह रहे दुकानदार?
- Written By: अर्पित शुक्ला
LPG Shortage India: भारत में एलपीजी का 80% से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण मार्ग से आता है जहां ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

एलपीजी सप्लाई (सोर्स-सोशल मीडिया)
LPG Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2026 जारी किया है। इस आदेश के तहत गैस के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि जरूरी क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्तर प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में राज्य के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं।
क्या कह रहे होटल मालिक?
लखनऊ के एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि अगर आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो अगले दो-तीन दिनों में हालात क्या होंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि एक रेस्टोरेंट में आमतौर पर रोजाना दो से तीन एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं और त्योहारों के मौसम में इसकी मांग और भी बढ़ जाती है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो कुछ लोग अपने किचन को चलाने के लिए डीजल या कोयले का सहारा लेने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हर तरह का खाना इस तरीके से बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर रेस्टोरेंट कारोबार के लिए बेहद जरूरी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
वहीं वाराणसी के होटल मालिकों का कहना है कि उनके पास सीमित मात्रा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हैं, जो कुछ ही दिनों में खत्म हो सकते हैं। उनका कहना है कि अगर नए सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई तो रेस्टोरेंट मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और कुछ को अस्थायी रूप से अपना कारोबार बंद भी करना पड़ सकता है।
क्यों हो रही है किल्लत?
दरअसल भारत में एलपीजी की अधिकांश मांग आयात के जरिए पूरी होती है और इस आयात का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। इस क्षेत्र में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की खबरें हैं, जिससे आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।
लखनऊ के एक एलपीजी वितरक के अनुसार सबसे बड़ी चिंता आपूर्ति में बदलाव को लेकर अनिश्चितता है। उनका कहना है कि असली समस्या तब पैदा होगी जब मौजूदा स्टॉक खत्म हो जाएगा, क्योंकि अभी तक अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्थिति कब सामान्य होगी। कुछ वितरकों का यह भी मानना है कि बड़े व्यापारियों द्वारा संभावित कमी के डर से सिलेंडरों का स्टॉक करने से भी संकट बढ़ सकता है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी
उत्तर प्रदेश एलपीजी वितरक संघ के पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि फिलहाल असली चिंता व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए है। उनके मुताबिक वितरक अपने सीमित स्टॉक से पंजीकृत ग्राहकों को सिलेंडर दे रहे हैं, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिलहाल वितरकों को नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन व्यवसायों को दिक्कत हो सकती है जो इन पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों और अन्य आवश्यक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- LPG किल्लत के बीच मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देश में लागू किया ESMA, जानें क्या कहता है ये कानून
सोमवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी कहा कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को घरों के लिए प्राथमिकता दी गई है। नए आदेश के तहत घरेलू पीएनजी, सीएनजी, उर्वरक उद्योग और अन्य जरूरी क्षेत्रों को गैस की आपूर्ति पहले सुनिश्चित की जाएगी।
Iran israel usa war impact lpg shortage hits up hotels restaurants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













