- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Retired Soldier Kills Wife Son In Kanpur And Also Commits Suicide
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
Kanpur Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिटायर फौजी ने बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। बाइक नंबर से उसकी पहचान हुई।
- Written By: रंजन कुमार

रिटायर फौजी और उसका परिवार।
Kanpur Murder And Suicide News : कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र से एक रूहानी कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और 16 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फौजी ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह खौफनाक मंजर तब उजागर हुआ जब पुलिस रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त करते हुए उसके घर पहुंची।
मृतकों की पहचान 51 वर्षीय रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान, उनकी पत्नी सुनीता (40) और बेटे दीप (16) के रूप में हुई है। पुलिस जब चेतराम के घर पहुंची तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। घर के फर्श पर खून का दरिया बहा था। सुनीता का शव बेड के पास पड़ा था, जिसके सिर में गोली मारी गई थी। कक्षा 9 में पढ़ने वाले बेटे दीप का शव कमरे के दरवाजे पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही कि मां को गोली लगने की आवाज सुनकर दीप उसे बचाने दौड़ा होगा, तभी पिता ने उसके सीने में गोली उतार दी। वारदात के बाद चेतराम अपनी बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और मालगाड़ी के आगे लेट गया।
कर्ज और कलह की कहानी
चेतराम भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। हाल ही में उसने अपनी बेटी की शादी की थी और नया मकान भी बनवाया था। सूत्रों के अनुसार इन कार्यों के लिए उसने 12 लाख रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, पिता ने जमीन बेचकर उसका कर्ज चुकता कर दिया था, लेकिन घर में तनाव कम नहीं हुआ। पड़ोसियों का कहना है कि रविवार रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था, जो सुबह इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें : पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया, की फुलप्रूफ प्लानिंग, ऐसे खुला राज
पुलिस की तफ्तीश जारी
एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि घटनास्थल से फौजी की डबल बैरल बंदूक, मोबाइल और खून के नमूने जब्त कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। एक हंसता-खेलता परिवार चंद घंटों में खत्म हो गया। इससे पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस सामूहिक मौत के पीछे सिर्फ घरेलू कलह थी या कोई और गहरा राज छिपा है।
Retired soldier kills wife son in kanpur and also commits suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMपुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













