

BSNL Recharge Cheapest Plan: BSNL सस्ता और एक सरकारी सरकारी टेलीकॉम है, जिसके कम कीमत वाले प्लान हमेशा लोगों का ध्यान खीचतें है। वहीं अब BSNL का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान चर्चा में आ गया है। बता दें कि यह कोई नया प्लान नहीं है लेकिन कंपनी ने हाल ही में इसे अपने आधिकारिक X अकाउंट पर दोबारा प्रमोट किया है। जिसके बाद सब की नजर इसपर चली गई है। इस प्लान में खास बात यह है कि यह लंबी वैलिडिटी के साथ हाई डेटा बेनिफिट्स मिल रहे हैं जिसमें भारी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे में आज के समय को देखते हुए जहां लोग वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीटिंग्स पर ज्यादा इस्तेमाल करते है, यह ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान डिमांड पर आ गया है।
BSNL के 599 वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS भेजने की समता मिल रही है। वहीं पूरे प्लान की बात करें तो यह 70 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल करीब 210GB डेटा देता है। यही वजह है कि यह प्लान डेटा लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जो बिना रोके चल सकता है।
इस प्लान में एक और खास बात यह है कि आपको डेली डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद भी इंटरनेट पूरी तरह बंद ना होते हुए चलता रहेगा। कंपनी ने बताया है कि हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है। हालांकि इस स्पीड पर HD वीडियो देखना मुश्किल होगा लेकिन बेसिक इंटरनेट ब्राउजिंग, मैसेजिंग और जरूरी ऑनलाइन काम पूरे हो जाएंगे।
इस प्लान का फायदा उन लोगों को खास तौर पर मिलेगा जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए यह प्लान काम का होने वाला है। इसके अलावा प्लान में लंबी वैलिडिटी होने की वजह से बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी भी नहीं होती। यही कारण है कि कम बजट में ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स के बीच यह प्लान तेजी से वायरल हो रहा है।