नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत

Nasrapur Child Murder Case: पुणे के नसरापुर में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने 15 दिनों के भीतर 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। मजबूत केस तैयार किया गया है।
Nasrapur Child Murder Case News
नसरापुर कांड का आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nasrapur Child Murder Case News: पुणे ग्रामीण पुलिस ने नसरापुर में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में 1100 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल कर दी है। पुलिस ने घटना दर्ज होने के 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर आरोप पत्र पेश किया।

यह मामला 1 मई को पुणे जिले के भोर तहसील स्थित नसरापुर में सामने आया था। जानकारी के अनुसार, बच्ची गर्मी की छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी भीमराव प्रभाकर कांबले ने बच्ची को बहला-फुसलाकर पशुशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी।

1100 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट

आरोपी ने शव को गोबर के नीचे छिपाने का प्रयास भी किया था। पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में 50 से अधिक गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट, मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्य, पंचनामा दस्तावेज और तकनीकी जांच रिपोर्ट शामिल की गई है।

विशेष जांच दल का किया गठन

जांच में तीन बच्चों के बयान भी अहम माने जा रहे है, जिन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ देखा था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर मजबूत केस तैयार किया गया है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके।

आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com