-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shamli Triple Murder Husband Killed His Wife And Two Daughters Buried Their Bodies In Pit
पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया, की फुलप्रूफ प्लानिंग, ऐसे खुला राज
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Shamli Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। उसने शवों को घर के आंगन में 9 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। उसकी एक गलती ने उसके सारे राज खोल दिए।

मौके पर मौजूद भीड़, फोटो- IANS
Shamli Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए घर के आंगन में बने शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे का इस्तेमाल किया।
यह सनसनीखेज घटना जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत की है। आरोपी, जिसका नाम फारुख है, शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था, और वह अपनी पत्नी ताहिरा (32) और पांच बच्चों के साथ रहता था। फारुख का अपने माता-पिता, दाउद और असगरी, से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह उनसे अलग मकान में रह रहा था।
सनकी पति ने क्यों किया खौफनाक हत्याकांड?
पुलिस अधीक्षक (SP) शामली, एनपी सिंह के अनुसार, आरोपी फारुख ने बताया कि 10 दिसंबर की रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी ताहिरा से झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने रसोई में ताहिरा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब बड़ी बेटी आफरीन (14) वहां पहुंची, तो फारुख ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद दूसरी बेटी सहरीन (7) वहां आई, जिसे आरोपी ने गला दबाकर मार डाला।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
हत्या का मुख्य कारण: बुर्का और ‘इज्जत’ का विवाद
फारुख ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी को शादी के बाद से ही पर्दे में रखता था। करीब एक माह पहले, उसकी पत्नी बिना बुर्का पहने अपने मायके नरा, मुजफ्फरनगर चली गई थी। आरोपी फारुख इस बात को अपनी इज्जत से जोड़कर देख रहा था, और इसी कारण उसके मन में गुस्सा था, जिसने उसे पत्नी की हत्या करने के लिए प्रेरित किया। पत्नी की हत्या के बाद, पहचान उजागर होने के डर से उसने दोनों बेटियों को भी मार डाला। फारुख अपनी पत्नी के बुर्का न पहनने को लेकर बेहद नाराज था।
गड्ढे में दबाए गए शव, ऐसे हुआ खुलासा
हत्या के बाद, आरोपी ने तीनों शवों को छिपाने के लिए एक खौफनाक तरीका अपनाया। उसने शवों को घर के आंगन में शौचालय के लिए खोदे गए करीब 9 फीट गहरे गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया। इतना ही नहीं, उसने ऊपर ईंटों का फर्श भी बिछवा दिया, ताकि किसी को शक न हो।
बीते छह-सात दिनों से ताहिरा और दो बेटियां आफरीन और सहरीन घर से लापता थीं। फारुख के पिता, दाउद, ने जब फारुख से पूछा तो उसने बताया कि उसने पत्नी और बच्चियों को शामली में किराये के मकान में रखा है। बेटे की बातों से संतुष्ट न होने पर, दाउद ने मंगलवार शाम पुलिस को सूचना दी और फारुख पर तीनों की हत्या का शक जताया।
यह भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में इंडिगो…उड़ानों को लेकर जारी कर दी बेहद खास एडवाइजरी
फारुख ने पत्नी के कपड़ों को आग लगा दी थी
फारुख की मां असगरी ने भी बताया कि छह दिन पहले बहू और दो बेटियां घर में नहीं मिलीं, और तीन दिन पहले फारुख ने अपनी पत्नी के कपड़ों को आग लगा दी थी, जिसकी जानकारी बच्चों ने अपनी दादी को दी। इसके बाद से ही परिवार को फारुख पर शक होने लगा था। पिता की सूचना पर पुलिस ने फारुख को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। फारुख की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढे की खुदाई कराई, जहां से तीनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी फारुख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Shamli triple murder husband killed his wife and two daughters buried their bodies in pit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













