-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Reater Noida Building Collapse In Nagla Hukam Singh Laborers Trapped Ndrf Rescue Operation
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा…निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, एक की मौत
- Written By: अर्पित शुक्ला
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला हुकम सिंह में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से कई मजदूर दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक मजदूर की मौत हुई।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा...निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, एक की मौत
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुकम सिंह में बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जैसे ही लेंटर ढहा, काम कर रहे मजदूरों के ऊपर भारी मात्रा में मलबा गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने शोर सुनते ही तत्काल राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी मशीनों और उपकरणों की मदद से युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार 10 से 12 मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई गई थी।
संयुक्त प्रयासों से 5 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुखद घटना है। घायल मजदूरों के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। साथ ही इस हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
स्थानीय लोगों के अनुसार, लेंटर डालने का कार्य जारी था कि अचानक पूरी संरचना ढह गई। प्रारंभिक स्तर पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कमजोर निर्माण सामग्री को हादसे का कारण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और राहत कार्य में बाधा न आए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट पर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता! MP मसूद ने आतंकी को बताया भटका हुआ तो भड़कीं शमा
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें लगातार मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं, और आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और मजदूर फंसे हो सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा और प्राथमिकता सभी संभावित फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Reater noida building collapse in nagla hukam singh laborers trapped ndrf rescue operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंगल प्रभात लोढ़ा के प्रयासों से OC अभय योजना पास, अब मुंबई की हजारों इमारतों को मिलेगा ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट
Jul 10, 2026 | 06:15 PMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का कट गया टिकट, भाजपा ने आसुतोष तिवारी को दिया मौका
Jul 10, 2026 | 06:14 PMभारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
Jul 10, 2026 | 06:13 PMअस्पताल का VIP ट्रीटमेंट खत्म, शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में
Jul 10, 2026 | 06:12 PMबांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
Jul 10, 2026 | 06:07 PMगौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
Jul 10, 2026 | 05:56 PMन्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
Jul 10, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM













