- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Lack Of Facilities In Armory Upazila Hospital
उपजिला अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, प्रशासन समस्याओं की कर रहा अनदेखी, मरीज हो रहे परेशान
Gadchiroli News: आरमोरी के उपजिला अस्पताल में सेवा-सुविधाओं का अभाव होने से वर्तमान स्थिति में यह अस्पताल ऑक्सीजन पर होने पर मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

आरमोरी उपजिला अस्पताल में सुविधाओं का अभाव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: आरमोरी के उपजिला अस्पताल में 50 बेडों की सुविधा है। लेकिन अस्पताल में सेवा-सुविधाओं का अभाव होने से वर्तमान स्थिति में यह अस्पताल ऑक्सीजन पर होने पर मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निसर्ग के असमतोल व बदलते वातावरण के चलते पिछले कुछ माह से छोटे बच्चे समेत नागरिकों को विभिन्न बीमारियों का संक्रमण हो रहा है।
जिससे आरमोरी के उपजिला अस्पताल में शहर समेत ग्रामीण परिसर के मरीज उपचार के लिए आ रहे है। लेकिन अस्पताल में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं रहने के कारण अनेक बार मरीजों को उपचार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इसके अलावा चिकित्सक का अभाव होकर अनेक महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े है। जिसका खामियाजा मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना है। लेकिन अस्पताल की समस्या की ओर विभाग के वरिष्ठों की अनदेखी होने के कारण मरीज और उनके परिजन पूरी तरह त्रस्त हो गये है।
फर्श पर इलाज करवाने को मजबूर नागरिक
समाजसेवी गोवर्धन कांडे ने कहा कि पिछले अनेक वर्ष पहले इस अस्पताल को उपजिला अस्पताल का दर्जा प्राप्त हुआ है। बाजवूद इसके यह अस्पताल केवल 50 बेडों का है। अनेक बार मरीजों में वृध्दि होने पर मरीजों को बेड के बजाय फर्श पर उपचार लेना पड़ता है, विभिन्न यंत्र, साधन सामग्री होने के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टर, प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। जिससे उपचार के बजाय रेफर का प्रमाण बढ़ गया है। संबंधित समस्या की ओर वरिष्ठ ध्यान देकर समस्या हल करें,
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी ने किया मरीजों का इलाज, युवा कांग्रेस ने दिया धरना
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
सिंहस्थ कुंभ मेले 2027: घाटों पर ICU, 100 बेड अस्पताल-लाखों श्रद्धालुओं के लिए मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था
ये भी पढ़े: पुणे-शिरूर मल्टी लेन हाईवे को हरी झंडी, फडणवीस सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर को भी दी बड़ी सौगात
अस्पताल परिसर में फैली अस्वच्छता
अतिसंवेदनशील मरीज को उपजिला अस्पताल से उपचार के अभाव में गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया जाता है। अनेक मरीजों की उपचार के अभाव में बीच सड़क पर ही मृत्यु होने की घटनाएं भी घटी है। इस अस्पताल में मरीजों की समस्याओं के अलावा पीने का पानी, अस्पताल परिसर में अस्वच्छता फैली हुई है। जिसके कारण मरीज त्रस्त हो गये है। जिससे यह उपजिला अस्पताल समस्याओं का मायका बना हुआ है।
Lack of facilities in armory upazila hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














