- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Om Prakash Returned Home After 40 Years Because Of Sir
SIR के कारण 25 साल बाद घर लौटा ओमप्रकाश, 15 की उम्र में भाग गया था दिल्ली, मुस्लिम से फिर बना हिंदू
SIR in UP: बरेली में एसआईआर की प्रक्रिया ने एक ऐसे शख्स को परिवार से मिला दिया, जो 25 साल पहले ओमप्रकाश से सलीम बन गया था।
- Written By: रंजन कुमार

बरेली में बेटे के साथ ओमप्रकाश। इमेज-सोशल मीडिया
Om Prakash Returns Home: उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही इलाके में करीब 25 साल पहले घर छोड़कर गए ओम प्रकाश दिल्ली में गुम हो गए। वहां ओमप्रकाश को सलीम की पहचान मिल गई। वहीं, मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह भी कर लिया। उनके चार बच्चे हो गए। अब उत्तर प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हुआ तो दिल्ली में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका, तब उन्होंने अपने गांव का रुख किया।
अपने पैतृक गांव पहुंचते ही उनका फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया। परिवार ने उनका शुद्धिकरण कराया, जिसके बाद उन्होंने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। शाही थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश 15 साल की उम्र में अपने घर से नाराज होकर चले गए थे। कई साल बाद भी वह नहीं लौटे तो परिजनों और गांव वालों ने उनको मृत मान लिया था।
पूरे परिवार के साथ गांव में ही अब चाहते हैं रहना
25 वर्ष बाद शुक्रवार को यान 28 नवंबर को वह बड़ी बहन चंद्रकली के साथ गांव पहुंचे तो उन्हें देख कर हर कोई हैरान हो गया। गांव वालों ने ओमप्रकाश और उनके साथ आए उनके 15 वर्षीय बेटे जुम्मन का फूल-मालाओं और बैंड-बाजे से स्वागत किया। ओमप्रकाश के आने पर उनके छोटे भाई रोशन लाल, भतीजे कुंवर सेन, वीरपाल समेत प्रधान वीरेंद्र राजपूत, रामवीर और अन्य ग्रामीणों ने बेहद खुशी जताई। ओमप्रकाश ने बताया कि अब वह अपने परिवार के साथ इसी गांव में ही रहना चाहते हैं। वह गांव के पते पर ही अपनी आईडी भी बनवाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
जेल से बाहर आएंगे शरजील इमाम? दिल्ली दंगा मामले में अदालत का बड़ा फैसला, अंतरिम जमानत पर लगी मुहर
बंदर के काटने पर अस्पताल पहुंचा युवक…डॉक्टर ने मुंह पर थूक दिया गुटखा! इटावा से आया शर्मसार करने वाला VIDEO
इंडिगो की फ्लाइट में एक घंटे तक फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, तकनीकि खराबी बनी कारण
बरेली : 40 साल बाद SIR में पोल खुली, घर लौटा ओमप्रकाश 15 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली गया ओमप्रकाश वहां मुस्लिम बनकर सलीम नाम से रहने लगा और शाहबानो से निकाह कर लिया।
SIR में खुलासे के बाद वह 40 साल बाद अपने काशीपुर गांव लौटा और फिर से हिंदू धर्म अपना लिया। भव्य स्वागत किया। pic.twitter.com/k8mx1G9qZ2 — Asif Ansari (@Asifansari9410) November 29, 2025
यह भी पढ़ें: निशानेबाज: राज्यों में SIR का बड़ा असर विपक्ष को लगता उससे डर
कैसे बीते 25 साल?
ओमप्रकाश ने बताया कि वह घर से नाराज होकर गए थे तो कुछ दिनों तक बरेली में ही मजदूरी की थी। उसके बाद वह दिल्ली चले गए। दिल्ली में किराये का कमरा लेने के लिए आईडी की काफी अधि अड़चन आई तो वहां के लोगों ने उनका नाम सलीम, पुत्र ताहिर हुसैन रख दिया। उन्होंने उस्मानपुर दिल्ली का पता दर्ज कराते हुए वोटर कार्ड बनवा दिया। मोहल्ले के मंगल की बेटी शाहरबानो से उनका निकाह भी करा दिया गया। अब उनकी चार बेटिया-रुखसाना, रुखसार, रूपा, कुप्पा और 15 वर्षीय बेटा जुम्मन है। वह तीन बेटियों का निकाह कर चुके हैं। वहां पर एसआईआर के फॉर्म को पूरा करने के लिए ताहिर की कोई आईडी नहीं मिलने पर वह गांव आने पर मजबूर हुए।
Om prakash returned home after 40 years because of sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खराब हो सकते हैं आपके महंगे स्वेटर और जैकेट; अलमारी में रखने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना पछताना पड़ेगा!
Mar 10, 2026 | 07:37 AMयातायात भीड़ कम करने के लिए बड़ा फैसला, राज्य में नए ऑटो परमिट जारी करना बंद
Mar 10, 2026 | 07:31 AMAfghan-Pakistan सीमा पर भारी तनाव… तोरखम बाजार में आग से 300 मिलियन का भारी नुकसान
Mar 10, 2026 | 07:31 AMनवभारत संपादकीय: कमल हासन ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी
Mar 10, 2026 | 07:27 AMसंजय शिरसाट के विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, अविनाश जाधव ने उठाए टेंडर और निधि वितरण पर सवाल
Mar 10, 2026 | 07:20 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 मार्च LIVE: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज
Mar 10, 2026 | 07:13 AMनवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
Mar 10, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













