- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 10th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 10 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभालने वाले एल्बर्स पिछले साल दिसंबर से लगातार दबाव में थे, जब एयरलाइन सबसे बुरे ऑपरेशनल संकट ने कंपनी की साख को भी नुकसान पहुंचाया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला , सजल रघुवंशी

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एयरलाइन हाल ही में बड़े ऑपरेशनल संकट से गुजरी थी। उड़ानों में भारी व्यवधान के कारण करीब तीन लाख यात्री प्रभावित हुए थे। इस पर डीजीसीए ने सख्ती दिखाते हुए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ अन्य दंडात्मक कार्रवाइयां भी की गई थी। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि इस्तीफे का यह घटनाक्रम उसी प्रशासनिक और नियामक दबाव का नतीजा है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
10 Mar 2026 09:17 PM (IST)
10 Mar 2026 09:17 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
सीएम ममता बनर्जी ने धरना खत्म करने के बाद कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मतदाता सूची संशोधन के संबंध में अपीलीय न्यायाधिकरण गठित करने के आदेश के बाद विरोध-प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा रहा है।
10 Mar 2026 09:06 PM (IST)
10 Mar 2026 09:06 PM (IST)केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
केदारनाथ, बदरीनाथ में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बीकेटीसी की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। साथ ही सत्र 2026-27 के लिए 120 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया गया।
10 Mar 2026 07:22 PM (IST)
10 Mar 2026 07:22 PM (IST)विपक्ष देश को किस अराजकता की ओर ले जाना चाहता है- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने TMC द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर कहा कि आपको स्पीकर पर भरोसा नहीं है, आपको चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, आपको स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। विपक्ष देश को किस अराजकता की ओर ले जाना चाहता है? दिक्कत यह है कि आप आत्ममंथन नहीं करते, सिर्फ़ आरोप लगाते हैं।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने TMC द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर कहा, "आपको स्पीकर पर भरोसा नहीं है, आपको चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, आपको स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। विपक्ष देश को किस अराजकता की ओर ले जाना चाहता… pic.twitter.com/BtfaBSUKqF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2026
10 Mar 2026 05:42 PM (IST)
10 Mar 2026 05:42 PM (IST)ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में कल हिस्सा लेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेंगे। शाह कल शाम लोकसभा में सरकार के तरफ से बोलेंगे
10 Mar 2026 04:36 PM (IST)
10 Mar 2026 04:36 PM (IST)2025 से 2030 के लिए काम शुरू हो गया है- नीतीश कुमार
सीएम नीतीश ने कहा कि 2025 से 2030 के लिए काम शुरू हो गया है। अगले 5 सालों में उद्योग को बढ़ावा, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और महिलाओं को 2-2 लाख रुपए भी दिए जायेंगे।
10 Mar 2026 03:41 PM (IST)
10 Mar 2026 03:41 PM (IST)कच्चे तेल को लेकर राहत भरी खबर, अरामको ने बढ़ाई सप्लाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते संकट के बीच 'अरामको' ने अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को 70 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता तक चलाने की तैयारी कर वैश्विक बाजार को राहत का संकेत दिया है। उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ग्राहकों की मांग पूरी करने और आपूर्ति स्थिर रखने के लिए सक्रिय रणनीति पर काम कर रही है।
10 Mar 2026 02:36 PM (IST)
10 Mar 2026 02:36 PM (IST)न्यायिक अधिकारियों पर सवाल बर्दाश्त नहीं- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने समय से पहले आवेदन दाखिल करने पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि न्यायिक अधिकारियों पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं होगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि प्रक्रिया प्रभावित न हो और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें तुरंत दूर की जाएं।
10 Mar 2026 01:22 PM (IST)
10 Mar 2026 01:22 PM (IST)संसद में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अमित शाह में बहस
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च होगी, तो आंकड़े बताएंगे कि किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री थे, जिन्होंने विपक्ष को सबसे ज़्यादा टोका।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं सहमत हूं, किरेन रिजिजू जी ने संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर सबसे ज़्यादा टोका है लेकिन हमने इतना गैर-ज़िम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा।"
10 Mar 2026 12:49 PM (IST)
10 Mar 2026 12:49 PM (IST)स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर बहस के लिए 10 घंटे
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मोशन पर बहस चल रही है। चेयर पर बैठे बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि बहस के लिए 10 घंटे दिए गए हैं और सांसदों से प्रस्ताव पर टिके रहने को कहा।
10 Mar 2026 12:49 PM (IST)
10 Mar 2026 12:49 PM (IST)ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस सांसद का प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने को लेकर दिए गए नोटिस पर लोकसभा के अंदर अविश्वास प्रस्ताव रखा।
10 Mar 2026 11:54 AM (IST)
10 Mar 2026 11:54 AM (IST)LPG सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने ESMA किया लागू
सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश देने के लिए 'एस्मा' कानून के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाना है।
10 Mar 2026 11:10 AM (IST)
10 Mar 2026 11:10 AM (IST)LPG के लिए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखा पत्र
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर रेस्तरां और आतिथ्य क्षेत्र को एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
BJP MP from Bengaluru South, Tejasvi Surya, writes to Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri, requesting to ensure continuity of LPG supply to the restaurant and hospitality sector pic.twitter.com/1Eq2GAuXmj
— ANI (@ANI) March 10, 2026
10 Mar 2026 10:11 AM (IST)
10 Mar 2026 10:11 AM (IST)न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी
एनसीईआरटी ने कक्षा आठवीं की किताब में शामिल विवादित अध्याय ‘न्यायपालिका में करप्शन’ के लिए माफी मांग ली है। इस किताब को अब मार्केट से हटा भी दिया गया है। एनसीईआरटी ने एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे परे,’ कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी, जिसमें चैप्टर IV ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ शामिल था। एनसीईआरटी के निदेशक और सदस्य इस चैप्टर के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।
10 Mar 2026 09:24 AM (IST)
10 Mar 2026 09:24 AM (IST)कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया, ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर
ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़े ही विश्वास के साथ कहा कि हम इस लंबी लड़ाई को खत्म करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। उनकी इस सकारात्मक टिप्पणी के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़ी और राहत भरी गिरावट दर्ज की गई है।
10 Mar 2026 08:18 AM (IST)
10 Mar 2026 08:18 AM (IST)मोजतबा के ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने जाने पर मुझे निराशा हुई: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई के ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने जाने पर कहा, मुझे निराशा हुई क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश में वही समस्याएं और बढ़ेंगी। मुझे उनकी पसंद देखकर निराशा हुई।
#WATCH | "...I was disappointed because we think it's going to lead to just more of the same problem for the country. I was disappointed to see their choice..." says US President Donald Trump on former supreme leader Ayatollah Ali Khamenei's son Mojtaba Hosseini Khamenei elected… pic.twitter.com/wMBUuBtNDe
— ANI (@ANI) March 9, 2026
10 Mar 2026 07:31 AM (IST)
10 Mar 2026 07:31 AM (IST)गुरुग्राम में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली में हाईवे किनारे स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कुल 7 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोसायटी के पिछले हिस्से में बेसमेंट खोदाई के दौरान अचानक से मिट्टी ढह गई।
10 Mar 2026 07:15 AM (IST)
10 Mar 2026 07:15 AM (IST)बहरीन में फंसे भारतीयों की सऊदी अरब के रास्ते होगी सुरक्षित वापसी
पश्चिम एशिया में छिड़े भीषण युद्ध के बीच बहरीन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय दूतावास ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अब नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते घर लौटने की महत्वपूर्ण सलाह दी है। इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान फॉर इंडियंस के तहत विशेष रूप से उन लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है जो वहां पर्यटन या कम अवधि के वीजा पर गए थे।
10 Mar 2026 07:14 AM (IST)
10 Mar 2026 07:14 AM (IST)स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा
स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। लोकसभा में यह चर्चा 12 बजे के करीब शुरू होगी। प्रस्ताव आने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चर्चा की शुरुआत करेंगे।
Aaj ki taaja khabar 10th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
May 01, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
May 01, 2026 | 06:54 AMमैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
May 01, 2026 | 06:49 AMAshok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’
May 01, 2026 | 06:43 AM1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज्य कैसे बना देश का महानतम राज्य
May 01, 2026 | 06:15 AMRoyal Enfield का Heritage Collection लॉन्च, अब बाइक के साथ मिलेगा रॉयल स्टाइल
May 01, 2026 | 05:35 AMMaharashtra 1960 vs 2026: क्या बदला, क्या नहीं? जानिए महाराष्ट्र कैसे बना भारत का ग्रोथ इंजन और अब आगे क्या
May 01, 2026 | 05:28 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













