- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Apart From Voter Id You Can Vote With These 12 Documents
Bihar Election: नहीं है वोटर आईडी, तो इन 12 डॉक्यूमेंट से कर सकते हैं मतदान; देखें पूरी लिस्ट
Bihar Assembly Election: हर चुनाव के समय ऐसा होता है कि कुछ लोगों का नाम वोटर लिस्ट में होता है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि इस स्थिति में कैसे वोट डाल सकते हैं।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज गुरुवार, 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। हर चुनाव के समय ऐसा होता है कि कुछ लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होता है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि किया इस स्थिति में वे अपना वोट डाल सकते हैं? जवाब है हां, इलेक्शन कमिशन ने उन लोगों के लिए खास व्यवस्था की है।
वोटिंग के दौरान जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होता उनके लिए चुनाव आयोग का नियम है कि अगर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में है। तो वो पहचान के लिए 12 में से कोई एक वैध डॉक्यूमेंट दिखाकर वोट डाल सकते हैं। इस कदम का मकसद यह है कि किसी नागरिक का मतदान का अधिकार सिर्फ इसलिए न छूटे क्योंकि उसके पास वोटर कार्ड नहीं है। देख लें लिस्ट में कौन से दस्तावेज शामिल हैं।
वोटर आईडी के बिना भी डाल सकते हैं वोट
निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी मतदाताओं को समय पर ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध कराया जाए। वहीं, जिनके पास अभी कार्ड नहीं है। वह 12 विकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक के जरिये वोट डाल सकते हैं। आयोग ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और निर्वाचक नामावली नियम 1960 के तहत उसे यह अधिकार है कि वह मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ऐसे ऑप्शनल डॉक्यूमेंट की मंजूरी दे।
सम्बंधित ख़बरें
उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
IPL से टक्कर लेने निकले PSL पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्यों बढ़ रही हैं पाकिस्तान की मुश्किलें?
गुरुग्राम की इस सोसाइटी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की दबकर मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, ओम बिरला सदन में रखेंगे अपनी बात?
यह व्यवस्था बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समेत आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भी लागू होगी। आयोग का मानना है कि इस नियम से मतदान केंद्रों पर पहचान संबंधी समस्या और फर्जी वोटिंग पर रोक लगाई जा सकेगी।
यह 12 डॉक्यूमेंट मान्य होंगे वोट डालने के लिए
अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है, तो पहचान के लिए नीचे दिए गए किसी एक वैध दस्तावेज को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक
- श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र
- सांसद, विधायक या विधान पार्षद को जारी आधिकारिक पहचान पत्र
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
ये भी पढ़ें: दोनों बेटों को शुभकामनाएं…वोट डालने पहुंची राबड़ी देवी ने तेज प्रताप और तेजस्वी को लेकर क्या कहा?
Bihar assembly elections 2025 apart from voter id you can vote with these 12 documents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रात को सोने से पहले भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, वरना चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां और मुंहासे!
Mar 10, 2026 | 09:12 AMकेईएम अस्पताल में जल्द लगेगी अत्याधुनिक वीडियो ईईजी मशीन, मिर्गी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Mar 10, 2026 | 09:07 AMउधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
Mar 10, 2026 | 09:03 AMडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान युद्ध खत्म होने के करीब, तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट
Mar 10, 2026 | 08:52 AMनायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय
Mar 10, 2026 | 08:44 AMसावधान! ज्यादा पीले और चमकदार भुट्टे बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानी; खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Mar 10, 2026 | 08:39 AMठाणे में 12-13 मार्च को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
Mar 10, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













