- Hindi News »
- Technology »
- Change Name In Voter Id Card Check Step By Step Process For Voter Id Correction
Voter ID में नाम बदलने की प्रक्रिया, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके
Voter ID Name Change: वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कई सरकारी कार्यों और सेवाओं में आईडी प्रूफ के रूप में मान्य है। इस दस्तावेज़ पर आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि और पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Voter ID Card में कैसे बदले नाम। (सौ. Freepik)
Voter ID Name Correction: वोटर आईडी कार्ड न केवल मतदान के समय उपयोगी होता है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी है, जो कई सरकारी कार्यों और सेवाओं में आईडी प्रूफ के रूप में मान्य है। इस दस्तावेज़ पर आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि और पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।
नाम गलत होने पर क्या करें
कई बार आवेदन के दौरान या प्रिंटिंग में हुई गलती के कारण वोटर आईडी में नाम गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुधार सकते हैं। नाम बदलने के लिए Form 8 भरना अनिवार्य है।
Form 8 क्या है?
Form 8 एक आधिकारिक फॉर्म है, जिसके जरिए मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में संशोधन किया जा सकता है। यह फॉर्म https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
ऑनलाइन नाम बदलने का तरीका
- सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर Shifting of Residence/Correction of Entries in Existing Electoral Roll विकल्प चुनें।
- यहां Form 8 का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो वोटर आईडी से लिंक हो।
- ओटीपी प्राप्त करें और वेरिफिकेशन पूरा करें।
- लॉग-इन होने के बाद वोटर आईडी नंबर दर्ज करें।
- अपनी डिटेल्स देखने के बाद Correction of Entry विकल्प चुनें।
- Form 8 खुलने पर आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स की जांच करें।
ये भी पढ़े: AI से बना नया इंसान: Vex की अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी
आवश्यक दस्तावेज (किसी एक की आवश्यकता):
- पानी, बिजली या गैस बिल
- आधार कार्ड
- बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- 10वीं या 12वीं का प्रमाण पत्र
नोट: ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए भी आपको यही फॉर्म भरकर संबंधित चुनाव कार्यालय में जमा करना होगा।
कुछ ज़रूरी बातें
Voter ID में नाम बदलवाते समय यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास सही और वैध दस्तावेज़ हों, मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक हो और आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही हो। ऑनलाइन प्रक्रिया में ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में फ़ॉर्म जमा करते समय दस्तावेज़ों की फ़ोटोकॉपी संलग्न करनी होती है। आवेदन जमा करने के बाद, पोर्टल पर नियमित रूप से उसका स्टेटस देखते रहें ताकि किसी भी तरह की गलती या कमी को समय रहते ठीक किया जा सके।
Change name in voter id card check step by step process for voter id correction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














