-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Heavy Rain Floods Up Chaos Jhansi Kashi Video
बारिश-बाढ़ से UP का बिगड़ा संतुलन, झांसी से काशी तक मचा हाहाकार- देखें VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Flood in UP: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हैं। बांधों के गेट खोले गए हैं, नदियां उफान पर हैं, सड़कों और पुलों पर पानी भर गया है, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

काशी का मणिकर्णिका घाट पानी में डूबा (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बारिश और बाढ़ ने उत्तर प्रदेश में जमकर हाहाकार मचा रखा है। प्रदेश में बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है और कई बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। ललितपुर में माताटीला बांध के 9 और गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। झांसी में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं, इसके चलते पथराई बांध के 4 और लहचूरा बांध के 10 गेट को खोले दिए गए हैं।
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश की नदियां उफान पर हैं और कई जगह पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे ही एक पुल पर एक कार फंस गई, जिसमें चार लोग सवार थे। पानी के तेज बहाव में कार अचानक बंद हो गई और बहने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए रस्सियों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वाराणसी में बारिश से हाल बेहाल
वहीं, गनेशगढ़ गांव के पास पुलिया के साथ सड़क बहने से गांव का संपर्क टूट गया। करीब 20 फीट चौड़ी और 15 फीट गहरी सड़क बह गई। सिलगुवां गांव के पास रपटे पर 3 से 4 फीट पानी भरने से स्कूल गए 17 छात्र फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों ने गोद में उठाकर सुरक्षित पार कराया। उधर, वाराणसी में सुबह 2 घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर करीब 2 फीट तक पानी भर गया। गंगा नदी तेजी से उफान पर है और जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वाराणसी में बारिश से हाल हालात इतने खराब हैं कि मणिकर्णिका घाट पूरी से पानी में डूब गया है। जिससे अंतिम संस्कार अब छतों पर हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
ये है अपना बनारस जिसको माननीय प्रधानमंत्री जी ने क्योटो बना दिया है ! थोड़ी सी बारिश में रोड तालाब बन गया है #varanasi #narendramodiji #rain pic.twitter.com/IfXukHlmsf — Vipin Yadav (@vipinkireport) July 13, 2025
ललितपुर में भारी बारिश के कारण GRP थाने में करीब 2 फीट तक पानी भर गया। जवान फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते नजर आए। पिछले 24 घंटों में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई है। आज भी राज्य के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
24 घंटे में नॉर्मल से 21% ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में औसतन 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 11.1 मिमी के मुकाबले 21% अधिक है। सबसे अधिक वर्षा चित्रकूट में 141.5 मिमी हुई, जबकि बांदा में 97.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 199.9 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य 190.9 मिमी से 5% ज्यादा है।
ये भी पढ़े: Weather Update: विदर्भ में थमे बादल, उमस ने किया हलाकान, इन जिलों में जारी अलर्ट
अगले तीन दिन 14, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कई जिलों तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
Heavy rain floods up chaos jhansi kashi video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














