Year Ender 2025: तीन पूर्व CM और दो राज्यपाल, 2025 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 10 दिग्गज राजनेता

Year Ender News: साल 2025 अपने आखिरी दिन गिन रहा है। जिस तरह से समय अतीत का हिस्सा हो जाता है ठीक वैसे ही इस साल में कई दिग्गज राजनैतिक हस्तियां भी इस साल अतीत का हिस्सा हो गईं।
year-ender-2025-top-10-political-leaders-who-passed-away
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

Leaders who died in 2025: साल 2025 अपने आखिरी दिन गिन रहा है। जिस तरह से समय अतीत का हिस्सा हो जाता है ठीक वैसे ही इस साल में कई दिग्गज राजनैतिक हस्तियां भी इस साल अतीत का हिस्सा हो गईं। भौतिक रूप में वे संसार छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी हमारे बीच यादों के तौर पर जीवित हैं।

साल 2025 में तीन पूर्व सीएम और दो राज्यपाल समेत कई दिग्गज सियासतदान दुनिया को अलविदा कह गए। जिसमें अहमदाबाद हादसे में असमय काल के गाल में समा गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल किन दिग्गज राजनेताओं ने दुनिया को अलविदा कहा...

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी

12 जून के गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हॉस्टल की छत पर गिरकर क्रैश हो गया। AIR इंडिया फ्लाइट 171 में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें से 241 की मौत हो गई। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपाणी 2014 से 2021 के बीच दो बार गुजरात के सीएम रहे थे।

Shibu Soren
शिबू सोरेन (सोर्स- सोशल मीडिया)

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। साल 1973 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी। उन्ही की लीडरशिप में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे।

गोवा के पूर्व सीएम रवि नाईक

साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज राजनैतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक का नाम भी शामिल है। 14 अक्टूबर की रात को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। वह गोवा के चौथे और 6वें सीएम रह चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल 2 साल 113 दिन, जबकि दूसरा कार्यकाल महज 6 दिन का था।

पूर्व उप-राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और गोवा व मेघालय के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने भी इसी साल 5 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सत्यपाल मलिक ने केन्द्र सरकार पीएम मोदी और आरएसएस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहे थे।

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल

मशहूर वकील, सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बीते 4 दिसंबर को निधन हो गया। वह 1998 से 2004 तक हरियाणा विकास पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने मिजोरम के तीसरी राज्यपाल के तौर पर भी काम किया। 13 जुलाई 1975 को उनका विवाह बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से विवाह किया था।

पूर्व सांसद व अभिनेता धर्मेंद्र

इस साल 24 नवंबर को दिग्गज फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता के तौर पर तो धर्मेंद्र पूरी दुनिया में मशहूर थे ही। इसके अलावा 2004 से 2009 तक वह बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे।

इस साल संसार त्यागने वाले नेताओं में पूर्व सांसद और भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनानाथ भगत, राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री और मसूदा विधानसभा से विधायक सोहन सिंह चौहान व राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य शिवराम कुशवाहा भी शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com