-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Best Pre Wedding Shoot Locations In Varanasi
वाराणसी की इन जगहों पर देसी स्टाइल में कराएं प्री वेडिंग शूट, खूबसूरत हैं यहां के नजारे
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर अपनी प्राचीन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां पर देसी अंदाज में पार्टनर के साथ प्री वेडिंग शूट के लिए जगह चुन सकते हैं। यह जगह आपके हर पल को यादगार बना देगी।

शादी का सीजन अपने चरम पर है और ऐसे में हर कपल चाहता है कि उनका प्री वेडिंग शूट किसी खास और खूबसूरत लोकेशन पर हो। इस लिहाज़ से उत्तर प्रदेश का वाराणसी (बनारस) एक बेहतर विकल्प बनकर उभरता है। जहां प्राचीन मंदिरों से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल तक, हर जगह फोटोशूट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बनारस की हर गली, हर घाट और हर कोना अपनी एक अलग कहानी कहता है, जो आपके प्री वेडिंग एल्बम को खास और यादगार बना सकता है।
दशाश्वमेध घाट
वाराणसी के घाटों पर बैठकर होने वाले साथी के साथ कुछ खास पलों गुजार सकते हैं। यहां पर स्थित दशाश्वमेध घाट बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां शाम को भव्य गंगा आरती होती है। इस जगह पर सुबह या शाम के समय फोटोग्राफी की जा सकती है।
अस्सी घाट
वाराणसी के अस्सी घाट पर सुबह के समय शांत वातावरण और शाम को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। देश विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। कपल्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
राजा घाट
राजा घाट बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है जो इसे सबसे अलग बनाती है। इस घाट पर नदी तक जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। जिसकी वजह से यहां का नजारा काफी सुंदर हो जाता है। कपल्स इस जगह पर फोटोशूट करवा सकते हैं।

रामनगर किला
रामनगर किला ऐतिहासिक है जो गंगा नदी के पार स्थित है। यहां पर शाही बैकड्रॉप मिलता है। एथनिक आउटफिट में यहां पर फोटोशूट का आनंद ले सकते हैं। इससे प्री वेडिंग एलब्म को रॉयल लुक मिलेगा।
इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की गलियां भी पारंपरिक बनारसी माहौल बनाती हैं। जहां पर कपल्स एक दूसरे साथ यादगार लम्हे बिता सकते हैं। शादी से पहले कपल्स को यहां पर आकर बहुत ही सुकून का अहसास होगा। इसके अलावा एकसाथ समय बिताने का भी यह बेहतरीन मौका है।
वाराणसी को काशी, वाराणसी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां की संकरी गलियों और रंगीन दीवारों तक हर जगह प्री वेडिंग शूट को खास बनाने में मदद करेगी। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए भी बेस्ट है।
Best pre wedding shoot locations in varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMनंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














