- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Weather Update Vidarbha Humidity Alert Issued In Districts
Weather Update: विदर्भ में थमे बादल, उमस ने किया हलाकान, इन जिलों में जारी अलर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कई दिनों तक चल रहा बारिश का सिलसिला अब थम गया है। राज्य में अब उमस ने अपना स्थान ले लिया है। तो वहीं कुछ जिलों में अभी भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र का मौसम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Weather Update: बीते दिनों 3 दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद बादल थम गए हैं। तीन दिनों तक लगातार चली बारिश थम गई, जिसके बाद उमस का दौर शुरू हो गया है। बुधवार से ही बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही अब उमस भरी गर्मी सताने लगी है। सिटी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को भी बादल थमे रहे।
दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप खिली। हालांकि दिन भर बदराया मौसम रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं लेकिन बादल हैं कि बरसने को तैयार नहीं। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में यही हाल है। बादल छाए होने के बावजूद बारिश का कोई नामो निशान नहीं है।
विदर्भ का मौसम
शनिवार को मौसम विभाग ने बुलढाना में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं गोंदिया में 2.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा विदर्भ के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार की तुलना में 0.7 डिसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह औसत से 1.2 डिसे अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार
आज के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए नागपुर समेत अमरावती, भंडारा और गोंदिया में येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जुलाई से 16 जुलाई तक बादल थमे रहने के संकेत हैं। इस दौरान बदराया मौसम रहने के साथ इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में पड़ रही उमस से राहत के लिए लोग तरस रहे है।
यह भी पढ़ें- 3 राज्यों में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पश्चिम भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम महाराष्ट्र के क्षेत्रों में 12-15 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 13-15 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम वर्षा की संभावना है। मुंबई और पुणे के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। तो कहीं इक्का-दुक्का हल्की बारिश हो सकती है।
Weather update vidarbha humidity alert issued in districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM











