-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Torrential Rains Are Predicted In State Till July 11
11 जुलाई तक महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
- Written By: आंचल लोखंडे
बारिश शुक्रवार 11 जुलाई तक राज्य में जारी रहेगी। उसके बाद बारिश में भारी कमी आ रही है। इसलिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में बारिश में ब्रेक लगने की संभावना है।

11 जुलाई तक महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि राज्य के सभी घाटों पर भारी बारिश हुई। सोमवार को भी घाटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, जुलाई के दूसरे सप्ताह में राज्य में बारिश में खलल पड़ने की संभावना है।पिछले 24 घंटों में राज्य में मध्यम से हल्की बारिश हुई है। भारी बारिश मुख्य रूप से कोंकण और घाट में दर्ज की गई।
यह बारिश शुक्रवार 11 जुलाई तक राज्य में जारी रहेगी। उसके बाद बारिश में भारी कमी आ रही है। इसलिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में बारिश में ब्रेक लगने की संभावना है। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में बारिश बढ़ने पर ही राज्य में बारिश का पूर्वानुमान बदलेगा।
चंद्रपुर जिले में 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
नागपुर प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक चंद्रपुर जिले में बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। इसके चलते प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। चंद्रपुर जिले में अगले तीन दिनों 6 से 8 जुलाई के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है और नागपुर प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने इस अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इस अवधि के दौरान बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर
नासिक जिले में बारिश जारी है और शनिवार को नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। दिनभर में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले के जलाशय 63.55 फीसदी तक भर चुके हैं। इनमें से भवाली और भोजापुर 100 फीसदी भर चुके हैं, जबकि दरना, गंगापुर और कदवा इलाकों में भारी बारिश के चलते इन बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
नासिक में उफान पर गोदावरी नदी, गंगापुर बांध से छोड़ा पानी, प्रशासन अलर्ट
… इस सप्ताह के लिए बारिश का पूर्वानुमान
- कोंकण: भारी बारिश: (7 से 12 जुलाई)
- विदर्भ: भारी बारिश: (7 और 8 जुलाई), मूसलाधार बारिश: (9 से 11 जुलाई)
- मध्य महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश (7 और 8 जुलाई), हल्की बारिश (9 से 11 जुलाई)
- मराठवाड़ा: मूसलाधार बारिश (7 और 8 जुलाई), हल्की बारिश (9 से 11 जुलाई)
… ये अलर्ट हैं (कोष्ठक में जुलाई की तारीखें)
ऑरेंज अलर्ट: (तूफान): रायगढ़ (7, 9), रत्नागिरी (7 से 9), पुणे घाट (7, 9), नासिक घाट (9), अमरावती (7, 8), भंडारा (7), चंद्रपुर (7, 8), वर्धा (7), गोंदिया (8), नागपुर (7, 8)।
येलो अलर्ट: (मध्यम): पालघर, ठाणे, मुंबई (7 से 9), रायगढ़ (8,10), रत्नागिरी (10), सिंधुदुर्ग (7 से 9), धुले (7 से 9), जलगांव (7, 8), नासिक (8), पुणे घाट (8, 10), कोल्हापुर घाट (7 से 9), छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी (7, 8), बीड (8), हिंगोली, नांदेड़, अकोला (7,8), अमरावती (9), भंडारा, नागपुर, वर्धा, यवतमाल (7,9)
Torrential rains are predicted in state till july 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














