विस्फोटके बाद घर का हाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मकान भीषण विस्फोट से पूरी तरह तबाह हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की छत और दीवार का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। विस्फोट में सब कुछ नष्ट हो गया। दीवार के साथ मकान की छत भी उड़ गई। घटनास्थल पर मकान की कुछ ईंटें ही बचीं। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील जमरावा मोड़ के पास हुई। घर में पटाखे बनाए जाते थे और इसके लिए भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया था। उसी के चलते यह हादसा हुआ। अचानक तेज धमाके की आवाज से पूरा आसपास का इलाका गूंज उठा। विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि इस मकान में रहने वाले वीरेंद्र पासवान ने विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस ले रखा था। वह घर पर ही पटाखे बनाते थे। इसी दौरान घर में भीषण विस्फोट हुआ और सब कुछ नष्ट हो गया। विस्फोट के बाद वहां सब कुछ सपाट लग रहा था। दीवार का कोई भी हिस्सा सही सलामत नहीं बचा। सब कुछ सपाट लग रहा था।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत और दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के घरों में भी दरारें आ गईं। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
हुसैनगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान पत्नी विमला की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र पासवान का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: 14 साल की रहस्यमयी ज़िंदगी का अंत, बांग्लादेशी महिलाएं बरेली में गिरफ्तार
ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट कैसे हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।