Priyadarshan: अब नहीं बनेगी हेरा फेरी जैसी फिल्में? प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Retirement: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 चर्चा में बनी हुई है, लेकिन इसी बीच फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
Priyadarshan: अब नहीं बनेगी हेरा फेरी जैसी फिल्में? प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
क्या हेरा फेरी 3 होगी प्रियदर्शन की आखिरी फिल्म? निर्देशक ने संन्यास का किया ऐलान
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Priyadarshan Announces Retirement: प्रियदर्शन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। अब लोगों को यह चिंता सता रही है कि उन्हें हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, ढोल, भूल भुलैया, मेरे बाप पहले आप और चुप चुपके जैसी फ़िल्में देखने को नहीं मिलेगी। प्रियदर्शन इस समय हेरा फेरी 3 फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, इसके अलावा वह अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ हैवान की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, इतना ही नहीं वह मोहनलाल के साथ भी एक फिल्म की योजना बना रहे हैं। इन फिल्मों के बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे, उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

प्रियदर्शन के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 1971 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने मलयालम फिल्म Thiranottam का निर्माण किया था, लेकिन वह फिल्म रिलीज ना हो सकी। साल 2005 में उसे रिलीज किया गया। प्रियदर्शन ने ढेरों मलयालम फिल्मों में एक्टिंग भी की, उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में लेखक और डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया।

प्रियदर्शन का हिंदी फिल्मों का सफर

1992 में आई फिल्म मुस्कुराहट से उन्होंने हिंदी फिल्मों के निर्माण क्षेत्र में कदम रखा मुस्कुराहट फिल्म मलयालम में बनी फिल्म Kilukkam का हिंदी रीमेक थी। इसके बाद उन्होंने 1993 में गर्दिश फिल्म बनाई जो Kireedam नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक थी। 1996 में आई विरासत मैं अनिल कपूर, तब्बू और अमरीश पुरी एवं भूमिका में नजर आए यह फिल्म तमिल फिल्म Thevar Magan का हिंदी रीमेक थी। साल 2000 में हेरा फेरी फिल्म बनाई जो मलयालम फिल्म राम जी राव स्पीकिंग का हिंदी रीमेक थी।

हेरा फेरी भी थी रीमेक

प्रियदर्शन ने साल 2003 में हंगामा, 2004 में हलचल, साल 2004 में ही गरम मसाला, साल 2006 में भागम भाग, साल 2006 में ही मालामाल वीकली और चुप चुपके फिल्में बनाई उनकी हिंदी में बनाई गई सभी फिल्में साउथ में बनाई गई फिल्मों का रीमेक हुआ करती थी। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि साउथ फिल्मों का हिंदी में रीमेक बनाने का चलन प्रियदर्शन ने ही शुरू किया। कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म हेरा फेरी 1989 में आई मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का हिंदी रीमेक थी। हेरा फेरी फिल्म में साल 2000 में पहली बार अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल पहली बार नजर आए और तीनों ने गजब की भूमिका निभाई। फिल्म को काफी पसंद किया गया।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com