-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Congress Leader Umang Singhar Targeted The Bill That Removes Pm Cm
‘PM-CM’ को हटाने वाले बिल पर उमंग सिंघार का दावा, ‘राजनीतिक रूप से किसी नेता की हत्या वाला बिल…’
- Written By: पूजा सिंह
Umang Singha: कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने 'PM-CM और मंत्रियों वाले विधायक को लेकर बड़ा दावा किया है। उमंग सिंघार का कहना है कि यह बिल किसी भी नेता की सियासी पहचान मिटाकर रख देगा।

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Senior Congress Leader Umang Singha: प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बर्खास्तगी से जुड़े विधायक को लेकर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार को आड़े हाथ ले रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने भी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाले बिल को राजनीतिक रूप से किसी नेता की हत्या वाला बिल बताया है। उमंग सिंघार ने दावा किया कि किसी भी नेता की सियासी पहचान को ही ये बिल मिटा कर रख देगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसी नेता को उभरने में 20-30 साल की मेहनत लगती है। मुझे ऐसा लगता है कि यह बिल नेताओं की राजनीतिक पहचान नष्ट करेगी। सिंघार ने इस बिल को बेहद चिंताजनक बताते हुए आशंका जताई कि यह नेताओं को राजनीतिक रूप से खत्म करने का हथियार बन सकता है।
क्यों हो रहा बिल का विरोध
20 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने वाले तीन बिल पेश किया था। इन विधेयकों के अनुसार अगर पीएम,सीएम या मंत्री किसी गंभीर अपराध 5 साल या उससे अधिक सजा वाले में मामले में फंसकर लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहते हैं, तो 31वें दिन उन्हें पद से हटाना अनिवार्य होगा। इस बिल को लेकर विपक्षी दल विरोध कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
MP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
जिला अध्यक्षों की प्रशिक्षण बैठक को बताया सकारात्मक
मानसून सत्र के दौरान इस बिल को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। सत्तापक्ष जहां इसे अपराध मुक्त राजनीति के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं विपक्ष का दावा है कि इस बिल के जरिए राज्य सरकारों को गिराया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने दिल्ली में आयोजित जिला अध्यक्षों की प्रशिक्षण बैठक पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों में उत्साह है और यह एक नई शुरुआत है, जो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देगी। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को 2028 के मिशन के तहत जनसेवा के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाने का प्रशिक्षण दिया है।
जिला अध्यक्षों को दी गई ट्रेनिंग
जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। बैठक में जिलाध्यक्षों को कांग्रेस संगठन की मजबूती, गांव-गांव में गठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप जन-जन तक कांग्रेस के विचार को ले जाने के लिए ट्रेनिंग दी गई।
यह भी पढ़ें : ‘बात चल रही है…’, लालू यादव ने देख ली राहुल गांधी के लिए लड़की? अररिया में हुआ बड़ा खुलासा
‘हम मिलकर लड़ेंगे, हर हाल में जीतेंगे’
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रही है। जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए भी हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे। सभी नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने संकल्प लिया है। हम मिलकर लड़ेंगे, हर हाल में जीतेंगे।
Congress leader umang singhar targeted the bill that removes pm cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMSoft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Jul 29, 2026 | 10:17 AMमौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
Jul 29, 2026 | 10:15 AMभारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














