-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Congress Kerala Palakkad Mla Rahul Mamakutathil Audio Threat Viral
कांग्रेस विधायक पर आरोपों का अंबार, एक्ट्रेस के साथ होटल के बाद ऑडियो कांड; मारने में सेकंड लगेंगे
- Written By: सौरभ शर्मा
Kerala कांग्रेस के नेता व विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें रूकने का नाम नहीं ले रहीं है। अभिनेत्री के आरोपों के बाद अब उनकी एक ऑडियो क्लिप सामने आई है इसमें वह एक महिला को मारने की धमकी दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता व केरल विधानसभा के पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य राहुल ममकूटथिल
Congress Leader Audio Viral: कांग्रेस नेता व केरल विधानसभा के पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य राहुल ममकूटथिल एक बार फिर नए विवादों में घिर गए हैं। अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज के यौन दुराचारों के आरोपों के बाद अब नया विवाद सामने आया है विधायक का अब एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्लिप में महिला को गर्भपात कराने के लिए दबाव डालते और धमकी देते हुए सुना जा सकता है। मामला सामने आने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। यह विवाद कांग्रेस नेता राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ बढ़ती मुश्किलों में एक और नई कड़ी साबित हो सकता है।
वायरल हुए चार मिनट से ज्यादा के इस ऑडियो में पलक्कड़ के विधायक और एक महिला के बीच बातचीत है। इसमें ममकूटाथिल कहते हैं कि गर्भ ठहरने से उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। महिला के विरोध करने पर वह गुस्से में कहते हैं, “तुम्हें मारने के लिए बस कुछ सेकंड लगेंगे।” बातचीत के दौरान वह बार-बार सवाल करते हैं कि बच्चा पैदा कर क्या करोगी। फिलहाल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है और इस पर विधायक या कांग्रेस की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मुझे गुस्सा आया तो बहुत कुछ हो जाएगा
ऑडियो क्लिप की शुरुआत में महिला पूछती है कि वह बिना उसकी इजाजत गर्भपात क्यों कराना चाहता है। इस पर ममकूटाथिल जवाब देते हैं कि वह नतीजे नहीं समझ रही है। महिला कहती है कि वह अकेले सामना करने को तैयार है, तो विधायक बीच में बोलते हैं, “तुम अकेले सामना नहीं कर सकती। मुझे नहीं पता जब मुझे गुस्सा आएगा तो क्या होगा।” बातचीत में बार-बार वह कहते हैं कि बच्चा जन्म देकर क्या करोगी और जोर देते हैं कि यह मामला खत्म होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
यह भी पढ़ें: BJP 30 दिनों के अंदर विपक्षी सरकारों को गिराएगी, खड़गे बोले- वोट चोरी के बाद अब ये लोग सत्ता की…
अभिनेत्री के आरोपों के बाद अब नया विवाद
इस विवाद ने केरल के कांग्रेस विधायक की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हाल ही में मलयालम अभिनेत्री रिनी जॉर्ज ने एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया था, लेकिन संकेतों ने विधायक पर शक गहरा दिया था। अब धमकी भरा यह ऑडियो सामने आने से मामला तूल पकड़ चुका है। 38 वर्षीय राहुल ममकूटाथिल फिलहाल चुप हैं और कांग्रेस पार्टी की ओर से भी कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Congress kerala palakkad mla rahul mamakutathil audio threat viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













