- Hindi News »
- World »
- Pakistan Terrorists Target School Ied Blast Destroys Three Bridges
आतंकियों के निशाने पर पाक! IED विस्फोट कर उड़ा दिया स्कूल, तीन ब्रिज को भी बनाया निशाना
Pakistan IED Blast: आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान के एक सरकारी हाई स्कूल को विस्फोटक (IED) से उड़ा दिया, जिससे स्कूल की कई कक्षाएं और परिसर की दीवारें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं।
- Written By: अमन उपाध्याय

IED विस्फोट कर उड़ा दिया स्कूल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Pakistan Terrorists Blast in School: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सरकारी हाई स्कूल पर रविवार को आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल कर स्कूल को निशाना बनाया। दक्षिण वजीरिस्तान जिले के बर्मेल तहसील स्थित कराबाघ क्षेत्र में यह घटना हुई। विस्फोट की वजह से स्कूल की कई कक्षाएं और परिसर की दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हालांकि, इस हमले में किसी के तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस इलाके में हाल के दिनों में बढ़ती हिंसा और अशांति के कारण डर का माहौल बना हुआ है, जिससे शिक्षण संस्थानों का संचालन बाधित हो रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों पर गंभीर असर डाला है।
हाईवे पर हालात चिंताजनक
वाना-अजम वारसाक हाईवे पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। आतंकवादियों द्वारा हाल ही में विस्फोटकों का इस्तेमाल करके तीन पुलों को नष्ट कर दिए जाने के कारण आम लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को बेहद परेशान कर दिया है। उन्होंने सरकार से तुरंत जांच शुरू करने और सुरक्षा प्रबंधों को सख्त बनाने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्कूल के कई कमरे पूरी तरह से ध्वस्त
यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 6 जून को भी अनजात बंदूकधारियों ने टैंक जिले के गुल इमाम थाना क्षेत्र के अकबरी गांव में एक सरकारी हाई स्कूल को बम से उड़ा दिया था। उस हमले में स्कूल के कई कमरे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए थे।
लड़कियों के स्कूलों पर कई आतंकवादी हमले
2019 तक पाकिस्तान के स्वात घाटी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में, जहां पाकिस्तानी तालिबान का प्रभुत्व था, लड़कियों के स्कूलों पर कई आतंकवादी हमले हुए। इनमें एक प्रमुख घटना 2012 में मलाला यूसुफजई पर हमला था, जो उस समय एक स्कूली छात्रा और बालिका शिक्षा की समर्थक थीं। इस हमले के बावजूद मलाला ने अपना संघर्ष जारी रखा और बाद में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुईं।
यह भी पढे़ें:- ‘भारत मर्सिडीज, हम कबाड़ से भरा डंपिंग ट्रक…’ मुनीर ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की कराई फजीहत
450 से ज्यादा स्कूल हुए तबाह
स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस वर्षों (2015-2025) में इस क्षेत्र में हुए हमलों में 450 से ज्यादा स्कूलों को तबाह कर दिया गया है। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं को या तो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी या फिर टूटी-फूटी इमारतों के आसपास कक्षाएं लगाकर पढ़ाई करनी पड़ी। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के विभिन्न गुट, जो इस इलाके में सक्रिय हैं, लड़कियों की शिक्षा के विरोधी हैं और अक्सर उनके स्कूलों को निशाना बनाते हैं।
Pakistan terrorists target school ied blast destroys three bridges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
May 18, 2026 | 08:43 AMवर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
May 18, 2026 | 08:40 AMमहंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
May 18, 2026 | 08:39 AMआज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
May 18, 2026 | 08:37 AMवर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













