- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Deoria Young Man Beaten Up By Miscreants With Kicks And Punches
पहले बेरहमी से पीटा फिर चप्पल से थूक चटवाया, UP के देवरिया में शर्मसार करने वाली घटना
Deoria News: देवरिया में एक युवक के साथ दबंगों द्वारा अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आया है। यहां दबंगों ने एक युवक को थप्पड़ों, लाल-घूसों से जमकर पीटा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पहले बेरहमी से पीटा फिर चप्पल से थूक चटवाया, UP के देवरिया में शर्मसार करने वाली घटना
Deoria Viral Video: देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास गांव में 29 नवंबर को एक युवक की दबंगों द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को बेल्ट, थप्पड़ों और लात-घूसों से जमकर पीटते रहे और फिर उसे चप्पल पर थूककर चटवाया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक बार-बार दबंगों से अपनी जान की भीख मांगते हुए उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इस दौरान उसे बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया, और फिर आरोपियों ने चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। घटना के बाद, आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से फैल गया।
पीड़ित की मां की तहरीर
पीड़ित युवक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा बाजार जा रहा था। रास्ते में सकरापार और गोबराई गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। जब बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेल्ट और चप्पलों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही, चप्पल पर थूककर उसे चटवाया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
सम्बंधित ख़बरें
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
पीड़ित की मां ने कहा, घटना से मेरे बेटे की बहुत बदनामी हुई और वो बहुत तनाव में है। घटना के बाद दबंगों ने उसी रात घर पर भी धावा बोल दिया। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि मेरे घर के बाहर 6 युवक इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने घर का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की। डर की वजह से हम लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वे फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast Case में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में कई जगहों पर चल रही रेड, जल्द होगा बड़ा खुलासा!
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया, ‘पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही, वायरल वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Deoria young man beaten up by miscreants with kicks and punches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM










