राहुल गांधी ने संसद में उठाया डोकलाम का मुद्दा, संसद में मचा हंगामा, राजनाथ-अमित शाह खड़े होकर करने लगे विरोध

Budget Session का चौथा दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के साथ शुरू हुआ। संसद में राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा भी उठाया है। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है।
Budget Session President Address Motion of Thanks Rahul Gandhi speech
राहुल गांधी (Image- Sansad tv/screen capture)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Speech: संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इस दौरान सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने सदन में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कुल मिलाकर इस प्रस्ताव पर करीब 18 घंटे की चर्चा तय की गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और ज्योतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे।

सदन में बोलते हुए राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की बातें कर रहे हैं और जिस किताब का हवाला दे रहे हैं, वह अब तक प्रकाशित ही नहीं हुई है।

राहुल गांधी की भाषण पर हंगामा

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, “मुझे समय देने के लिए सदन का धन्यवाद।” उन्होंने आगे कहा कि सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिन पर वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह कुछ पढ़कर शुरुआत कर रहे हैं, जो कि आर्मी चीफ नरवणे का मेमॉयर है। राहुल गांधी ने कहा, “आप ध्यान से सुनिए, इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं।” इतना कहते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया।

राजनाथ सिंह ने किया विरोध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए और राहुल गांधी के बयान के साथ-साथ किताब के संदर्भ पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस किताब का राहुल गांधी जिक्र कर रहे हैं, वह अब तक प्रकाशित नहीं हुई है, ऐसे में यह कैसे माना जाए कि उसमें क्या लिखा है।

बता दें कि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद 4 फरवरी को प्रधानमंत्री सदन में जवाब देंगे। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को बजट से जुड़े सभी सवालों का जवाब दे सकती हैं। गौरतलब है कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश किया था, जिसमें उन्होंने करीब 85 मिनट का भाषण दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com