-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath And Mayawati Appeal People Of Uttar Pradesh To Vote
‘पहले मतदान फिर जलपान’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती ने जनता से की अपील
- Written By: प्रिया जैस
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हो चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोशल मिडीया एक्स के जरिये लोगों से मतदान करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा की प्रमुख मायावती (सौजन्य - सोशल मीडिया)
लखनऊ: देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज मतदान हो रहे है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर छठे चरण का चुनाव हो रहा है। ऐसे में सभी मंत्री गण अपनी रैली, भाषण और सोशल मिडीया के जरिये जनता को वोट का महत्व समझाते हुए जनता से वोट डालकर सही सरकार चुनने की अपील करते दिख रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अपील
सम्बंधित ख़बरें
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव का आज छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें।” इसी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता ‘नए भारत’ में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी। इसलिए, ‘आत्मनिर्भर-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान।”
मायावती ने कि अपील
बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘आज लोकसभा के छठे चरण के मतदान में लोग अगर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसी राष्ट्रीय समस्याओं से मुक्ति की चिंता करके सही संवैधानिक कल्याणकारी सोच वाली सरकार चुनने के संकल्प के साथ ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का अभियान जारी रखें तो बेहतर है। तभी यहां बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय संभव है।”
अच्छी सरकार के लिए वोट जरूरी
बसपा प्रमुख ने सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा, ‘‘केंद्र में चाहे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन हो या फिर वर्तमान की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार। कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश के लगभग 125 करोड़ गरीब व मेहनतकश जनता को आत्म-सम्मान के साथ रोटी-रोजी का बुनियादी हक नहीं मिल पाया अर्थात् उनके बुरे दिन दूर नहीं हुए। अतः अच्छी सरकार के लिए आपका वोट जरूरी है।”
(ऐजंसी)
Cm yogi adityanath and mayawati appeal people of uttar pradesh to vote
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमवार को सफेद, गुरुवार को पीला…जानें नरोत्तम मिश्रा के हर दिन बदलते कपड़ों के रंगों का ज्योतिषीय रहस्य
Jul 11, 2026 | 02:18 PMशव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












