-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Momos Chowmein Health Risks Diabetes Heart Attack Warning Research
Health Alert: मोमोज और चाऊमीन के दीवाने हो जाएं सावधान! स्वाद के पीछे छिपा है डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा
- Written By: प्रीति शर्मा
Junk Food Effects on Health: आजकल खासकर युवाओं में मोमोज और चाऊमीन जैसे स्ट्रीट फूड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसका सेवन शरीर के लिए धीरे-धीरे जहर बन रहा है जो कई बीमारियों को न्यौता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Does Eating Momos Cause Heart Attack: आज के समय में बाहर का खाना या जंक फूड का सेवन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। अक्सर लोग भूख लगने पर मोमोज, चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं। स्वाद के लिए ये चीजें अच्छी होती हैं लेकिन हमारे शरीर के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।
चेन्नई के कई इलाकों में की गई एक विस्तृत रिसर्च ने खानपान की आदतों को लेकर डराने वाले नतीजे पेश किए हैं। रिसर्च के मुताबिक जिन इलाकों में फास्ट फूड की दुकानें आसानी से उपलब्ध हैं वहां रहने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज और मोटापा महामारी की तरह फैल रहा है।
400 मीटर का डेंजर जोन
अध्ययन में यह पाया गया कि यदि किसी व्यक्ति के घर के 400 मीटर के दायरे में मोमोज, चाऊमीन या बर्गर के स्टॉल हैं तो उनकी बाहर का खाना खाने की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। आसानी से उपलब्धता के कारण लोग घर के पौष्टिक भोजन को छोड़कर बार-बार फास्ट फूड की ओर खिंचे चले जाते हैं। जिसका नतीजा शरीर में जिद्दी फैट जमा होने लगता है और ब्लड शुगर का लेवल अनियंत्रित हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
स्वाद या शरीर से खिलवाड़
मोमोज और चाऊमीन में मुख्य रूप से मैदा, रिफाइंड ऑयल और अत्यधिक नमक का इस्तेमाल होता है। मैदा खाते ही शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से स्पाइक करता है जिससे इंसुलिन की मांग बढ़ जाती है। बार-बार ऐसा होने पर शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा होता है जो सीधे तौर पर डायबिटीज की शुरुआत है। इसके अलावा इनमें मौजूद ज्यादा नमक और घटिया क्वालिटी का तेल हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है।
यह भी पढ़ें:- पीठ दर्द और जकड़न को जड़ से खत्म कर देंगे ये 4 आसान तरीके, बिना दवा के तुरंत मिलेगा आराम
युवा और बच्चे सबसे ज्यादा निशाने पर
यह समस्या केवल बड़ों तक सीमित नहीं है। स्कूल-कॉलेज के आसपास लगे फास्ट फूड स्टॉल बच्चों को कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं। हर दूसरे दिन मोमोज खाने से बच्चों का मेटाबॉलिज्म बिगड़ रहा है जिससे वे जल्दी थकने लगते हैं और उनकी एकाग्रता कम हो रही है।
बचाव का रास्ता
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप इस खतरे से बचना चाहते हैंतो इन 3 बातों का गांठ बांध लेनी चाहिए। सबसे पहले स्ट्रीट फूड का सेवन महीने में 1-2 बार से ज्यादा न करें। डाइट में दाल, हरी सब्जियां, फल और मोटे अनाज को प्राथमिकता दें। रोज कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें और 7-8 घंटे की नींद लें। याद रखें मोमोज की एक प्लेट आपको चंद मिनटों का स्वाद तो दे सकती है लेकिन यह आपकी उम्र के कई साल छीन सकती है।
Momos chowmein health risks diabetes heart attack warning research
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














