- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Ajitdada Pawar Tribute All Party Meeting
‘अमर रहे’ के नारों के बीच अजितदादा पवार को दी श्रद्धांजलि, कालिदास कलामंदिर में सर्वपक्षीय नेता मौजूद
- Written By: आंचल लोखंडे
Ajit Dada Pawar Tribute: नासिक के कालिदास कलामंदिर में शोकाकुल माहौल के बीच सर्वपक्षीय नेताओं ने स्वर्गीय अजितदादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों व नेतृत्व को याद किया।

Maharashtra political news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Condolence Meeting: ‘अमर रहे, अमर रहे’ के नारों के बीच अत्यंत शोकाकुल वातावरण में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजितदादा पवार को नासिक के कालिदास कलामंदिर में सर्वपक्षीय नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कार्यों में समयपालन, बेबाक स्वभाव और विकास के प्रति दूरदृष्टि को याद करते हुए कहा कि ऐसा नेता मिलना दुर्लभ है। उनका निधन दुर्घटनावश हुआ है, फिर भी इस पर विश्वास कर पाना सभी के लिए कठिन है।
इस अवसर पर मंत्री छगन भुजबल, नरहरी झिरवाल, पूर्व मंत्री माणिकराव कोकाटे सहित विधायक देवयानी फरांदे, दिलीप बनकर, सरोज अहिरे, पूर्व विधायक शिवराम झोले, दीपिका चव्हाण, बाळासाहेब सानप, विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम, पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, कुंभमेला आयुक्त शेखरसिंह, आदिवासी आयुक्त लीना बनसोडे तथा मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
नासिक में शोकाकुल माहौल में अजितदादा को श्रद्धांजलि
शोकसभा में भाजपा शहराध्यक्ष सुनील केदार, कांग्रेस शहराध्यक्ष आकाश छाजेड, शिवसेना (शिंदे गुट) के अजय बोरस्ते, शिवसेना (ठाकरे गुट) के दत्ता गायकवाड, माकपा के तानाजी जायभावे, वंचित बहुजन आघाड़ी के चेतन गांगुर्डे, मनसे के सुदाम कोंबडे सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में खौफनाक वारदात! 16 साल की मासूम को 2 लाख में बेचा, जबरन बाल विवाह कर एक माह तक किया शोषण
नासिक TCS धर्मांतरण मामले में नया मोड़, AIMIM के बाद इस्लाम पार्टी की एंट्री से गरमाई सियासत, अब 19 को सुनवाई
नासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल
Nashik Ring Road: मुआवजे पर किसानों को जगी उम्मीद, CM फडणवीस ने दिया बागायती जमीन के समान दर का आश्वासन
इसके अलावा क्रेडाई अध्यक्ष गौरव ठक्कर, शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से अजिंक्य वाघ, रयत शिक्षण संस्था के भागीरथ शिंदे, आयमा के राजेंद्र पानसरे, बिल्डर एसोसिएशन के अविनाश आव्हाड, मराठा विद्या प्रसारक मंडल के बाळासाहेब पिंगळे तथा सावाना के देवदत्त जोशी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में सर्वपक्षीय नगरसेवक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: योजनाओं के लिए फंड जारी करने पर चुनाव चिह्न की शर्त? नितेश राणे के बयान पर बवाल
जिला परिषद भवन को पवार का नाम देने की मांग
इस शोकसभा में भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने जिला परिषद की नई इमारत को अजितदादा पवार का नाम देने तथा डॉ. पंजाबराव देशमुख छात्रावास में उनका पुतला स्थापित करने की मांग की।
मंत्री भुजबल और झिरवाल ने व्यक्त की संवेदना
मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सोने जैसे इंसान आज हमें छोड़कर चले गए। यह घटना मेरे जीवन की सबसे झकझोर देने वाली घटनाओं में से एक है। वहीं मंत्री नरहरी झिरवाल ने कहा कि दादा की उम्र 66 वर्ष थी, लेकिन उन्होंने 76 वर्षों में जितना काम हो सकता है, उतना कार्य कर दिखाया।
Nashik ajitdada pawar tribute all party meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














