महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर और बिजनेस में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Shiva Puja Benefits: महाशिवरात्रि की रात किए गए खास उपाय आपके करियर और बिजनेस में नई ऊँचाइयों के दरवाजे खोल सकते हैं। जानिए कौन से सरल और अचूक उपाय इस पावन रात करें।
Mahashivratri Ki Raat Kya Upay Kare 2026
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahashivratri Ki Raat Kya Upay Kare 2026: फाल्गुन महीने की शुरुआत होते ही शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां भी शुरु हो जाती हैं। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि का महापर्व 15 फरवरी 2026 को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है इसी पावन तिथि पर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यही नहीं साधक के जीवन से कष्ट, रोग, भय भी दूर होते हैं।

महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से महिलाएं सुख-सौभाग्य और अखंड सुहाग की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर्व पर कई शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में इस अवसर पर कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, वहीं नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बनते हैं। जानिए महाशिवरात्रि पर कौन-से उपाय करना होता है विशेष फलदायी।

महाशिवरात्रि की रात कौन-से उपाय करना विशेष फलदायी

व्यापार में उन्नति के लिए करें उपाय

ज्योतिष शास्त्र केअनुसार, महाशिवरात्रि के शुभ पर व्यापार में उन्नति के लिए धतूरे का उपाय बड़ा फलदायी बताया गया हैं। इसके लिए महाशिवरात्रि की रात किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर एक धतूरा अर्पित करें। इसके बाद मंदिर के बाहर कम से कम 30 मिनट तक प्रतीक्षा करें और इस दौरान “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” मंत्र का जाप करते रहें।

धतूरा उपाय करने का क्या है सही समय

धतूरे का यह उपाय महाशिवरात्रि की रात ठीक 12 बजे करना श्रेष्ठ माना गया है। धतूरे को शिवलिंग पर 12 बजे से 12:30 बजे तक अर्पित रहने दें। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी दुकान में रखें। आप इसे रात 12:30 बजे से सुबह 4 बजे तक कभी भी बांध सकते हैं। दरअसल, यह उपाय महाशिवरात्रि के अलावा मासिक शिवरात्रि पर भी कर सकते है।

निशिता काल और सर्वार्थ सिद्धि योग

इस साल 2026 महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। यह शक्तिशाली योग 12 घंटे से अधिक समय के लिए रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7:48 बजे तक रहने वाला है। यह अवधि महाकाल की उपासना और शिवलिंग जलाभिषेक के लिए फलदायी रहने वाली है। महाशिवरात्रि पर निशिता काल रात 11:52 बजे से लेकर रात 12:42 बजे तक रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com