- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav On Up Sir And Cm Yogi Adityanath Statement
SIR रिपोर्ट सार्वजनिक ही नहीं हुई…तो कैसे पता 4 करोड़ नाम कटे, अखिलेश यादव ने योगी पर बोला हमला
Akhilesh Yadav on SIR: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची से चार करोड़ नाम हटाने का दावा राजनीतिक साजिश है और SIR रिपोर्ट का इस्तेमाल विपक्ष को कमजोर करने के लिए किया जा रहा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अखिलेश यादव, (सपा प्रमुख)
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना किसी आधिकारिक आंकड़े के मुख्यमंत्री यह कैसे दावा कर सकते हैं कि चार करोड़ मतदाता सूची से हट गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह बयान दर्शाता है कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा नुकसान समाजवादी पार्टी को हो रहा है।
अखिलेश यादव ने सवाल किया कि जब SIR रिपोर्ट अभी सार्वजनिक ही नहीं हुई है, तो मुख्यमंत्री योगी को कैसे पता चला कि चार करोड़ मतदाता हटाए गए हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर योगी के बयान को सही मान लिया जाए और चार करोड़ का आंकड़ा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में बांटा जाए, तो हर सीट पर करीब 84 हजार वोट हटते हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बदलाव बिना किसी प्रशासनिक आदेश के संभव नहीं है।
सरकार वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ कर रही है
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार SIR को बहाना बनाकर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह प्रक्रिया असल में NRC जैसी है और बीजेपी इसके जरिए सामाजिक व राजनीतिक संतुलन बदलना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची से हजारों नाम केवल स्पेलिंग की गलती बताकर हटाए जा रहे हैं और चुनाव आयोग इस पूरे विवाद पर चुप्पी साधे हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन: अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ 5 लोगों की हत्या का आरोपी आमिर
कफ सिरप घोटाले पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का कोडीन कफ सिरप घोटाला सामने आया है, जिसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले इस घोटाले को सौ करोड़ का बताया गया था, लेकिन अब यह हजारों करोड़ तक पहुंच गया है और इसमें 700 से अधिक कंपनियों के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि वीडियो सामने लाने वाले पत्रकारों की जान को खतरा बताया जा रहा है। वाराणसी से भी इस नेटवर्क से जुड़े सबूत मिलने की बात कही गई है।
उन्होंने बुलडोजर राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलों में बुलडोजर चल जाता है, लेकिन इतने बड़े घोटाले में बुलडोजर क्यों नजर नहीं आता। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बुलडोजर सिर्फ विपक्ष को डराने का हथियार बन गया है।
प्रदेश में AQI नियंत्रण से बाहर
प्रदूषण पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय मैच तक रद्द करने पड़े। प्रदेश में AQI नियंत्रण से बाहर है और नदियों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सवालों से बचने के लिए जनता का ध्यान वंदे मातरम् जैसे मुद्दों की ओर भटका रही है।
यह भी पढ़ें- ‘हमारे विचार संकीर्ण और सीमित नहीं…बापू हमारे प्रेरणा’, जी रामजी बिल पर संसद में बोले शिवराज सिंह
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय राजनीतिक तमाशा कर रही है। धान खरीद नीति कमजोर है और MSP को लेकर किसान आज भी आशंकित हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
Akhilesh yadav on up sir and cm yogi adityanath statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
May 04, 2026 | 04:42 PMममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
May 04, 2026 | 04:42 PMतमिलनाडु में स्टालिन का किला ढहा…कोलाथुर सीट से मिली करारी हार, पुराने साथी ने ही दी पटखनी
May 04, 2026 | 04:41 PMSambhajinagar में ST बसों की अतिरिक्त सेवाएं: 31 बसें शुरू, भीड़ बढ़ने से विभाग की आय 1.27 करोड़ तक पहुंची
May 04, 2026 | 04:38 PMइसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
May 04, 2026 | 04:36 PMबांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
May 04, 2026 | 04:29 PMविधानसभा उपचुनाव परिणाम 2026: गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में खिला कमल, 5 राज्यों की 7 सीटों का ऐसा है हाल
May 04, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














