बस्ती में दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग, साइड न देने पर दबंगों ने गाड़ी रोककर तान दिया तमंचा, देखें VIDEO

Basti Ayodhya highway Firing: अयोध्या फोरलेन पर बुधवार अपराह्न ओवरटेकिंग को लेकर बुलेट सवार दो दबंगों ने दाह संस्कार के लिए शव लेकर अयोध्या जा रहे लोगों की बस पर फायरिंग कर दी।
Highway Bus Stopped, Fired Upon in Basti
साइड न देने पर दबंगों ने गाड़ी रोककर तान दिया तमंचा (Image- Screen Capture/Social Media)
Published on
Updated on

Basti Viral Video: बस्ती में बुधवार दोपहर अयोध्या हाईवे के छावनी थाना क्षेत्र के घघौव इलाके में एक बुलेट सवार युवक ने चलती बस पर फायरिंग कर दी। बस के शीशे पर लगी गोली से अफरा-तफरी मच गई। घटना तब हुई जब बस में लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय (68) का अंतिम संस्कार करने के लिए शव अयोध्या ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, बस छावनी और विक्रमजोत के बीच रिंग रोड के पास पहुंची थी। तभी दो बुलेट सवार युवकों ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ट्रैफिक होने के कारण बस चालक ने रास्ता नहीं दिया, जिससे युवक भड़क गया। बस के पास खड़े यात्री ने बस रोकने से इंकार किया। इसी दौरान युवक ने अचानक जेब से 12 बोर का कट्टा निकालकर धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। घटना पूरी तरह मात्र 5 सेकेंड में हुई।

देखें वीडियो

बस्ती में अयोध्या हाइवे पर भागते हुए भी युवक ने फायरिंग जारी रखी, लेकिन गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली बस के दरवाजे के शीशे पर लगी। इसके बाद यात्रियों ने बस रोककर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपने साथी के साथ बुलेट लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने क्या कहा?

छावनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यूपी पुलिस ने बस सवार यात्रियों से पूछताछ की और घटना का वीडियो भी जब्त किया, जिसमें आरोपी खुलकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि एक युवक ने फायरिंग की है और दूसरा उसके साथ बुलेट लेकर चल रहा था। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com