-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi »
- Shilpa Shetty Arrives Kashi Offers Prayers Shrine Of Baba Vishwanath
काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Shilpa Shetty Varanasi Visit: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर 'हर-हर महादेव' का जयघोष किया।

शिल्पा शेट्टी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shilpa Shetty Worshiped Kashi Vishwanath: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। काशी पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। पूजा के बाद उन्होंने “हर-हर महादेव” का जयघोष किया और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की जमकर सराहना की।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का किया जाप
बुधवार शाम वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शिल्पा शेट्टी सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए देश-दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रशासन ने किया सम्मानित
पूजा के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके माथे पर त्रिपुंड का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” का जयघोष किया।
सम्बंधित ख़बरें
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: कावेरी की बीमारी का चलेगा पता, कुकिंग कॉम्पिटिशन में अरमान करेगा बड़ा कमाल
साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में होंगी शामिल
“बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। काशी आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जब भी अवसर मिलता है, मैं बाबा के दर्शन के लिए जरूर आती हूं।”
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनके वाराणसी दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होना है। उन्होंने कहा कि वाराणसी अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ियों के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है और यहां आना हमेशा एक विशेष अनुभव होता है।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ शुरू हुआ शिल्पा शेट्टी का वाराणसी दौरा अब शहर के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल पर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Shilpa shetty arrives kashi offers prayers shrine of baba vishwanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
Jul 16, 2026 | 03:16 PMMonsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी? जानिए हेल्दी रहने का आसान फॉर्मूला
Jul 16, 2026 | 03:12 PMतय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
Jul 16, 2026 | 03:08 PM200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PMलॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
Jul 16, 2026 | 03:07 PMYouTube और X पर बड़ा आरोप, AI से अश्लील तस्वीरें बनाने वाली वेबसाइट्स तक पहुंचा रहे लाखों यूज़र्स
Jul 16, 2026 | 03:05 PMJagannath Rath Yatra 2026: ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा देश, पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
Jul 16, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM














