₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार

Varanasi Mega Road Project: वाराणसी को केंद्र सरकार की ₹25 हजार करोड़ की मेगा रोड परियोजना की सौगात मिली है। आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने इस फैसले पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।
UP Minister Hails ₹25,000 Crore Mega Road Project for Varanasi, Calls Historic Boost to Infrastructure
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Rs 25000 Crore Road Project For Varanasi: वाराणसी को केंद्र सरकार से ₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट की सौगात मिलने पर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना काशी को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नई पहचान देगी और विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ाएगी।

विकसित काशी की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला

डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 89 किलोमीटर एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर और वरुणा कॉरिडोर को मंजूरी मिलना विकसित काशी की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है।

मंत्री ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आस्था, पर्यटन और स्वास्थ्य को भी नई गति देगी। एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ धाम और नमो घाट तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी। ट्रैफिक जाम कम होने से प्रदूषण घटेगा और लोगों का जीवन भी आसान बनेगा।

स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता अभियान का होगा आयोजन

डॉ. दयालु ने कहा कि आयुष विभाग 'स्वस्थ काशी, स्वस्थ यूपी' के संकल्प के साथ इस विकास यात्रा में सहभागी बनेगा। वहीं जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर मेगा प्रोजेक्ट से जुड़े क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति काशी की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत का संगम ही नई और विकसित काशी की पहचान बनेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com