अमृत उद्यान (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के पीछे मौजूद अमृत उद्यान हर साल एक सीमित अवधि के लिए आम जनता के लिए खोला जाता है। जहां पर आपको कई प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे जो साल में केवल एक खास समय के लिए ही खिलते हैं। बता दें कि दिल्ली में यह अमृत उद्यान सिर्फ दो बार आम लोगों के लिए खोला जाता है। एक बार फिर यह आम लोगों के लिए खुलने के लिए तैयार है। जहां पर आप रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ ले सकते हैं। इस जगह को घूमने के लिए आपको टिकट बुक करना होगा।
अमृत उद्यान के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का है। इस जगह आखिरी एंट्री शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होती है उसके बाद आपको यहां अंदर जाने का मौका नहीं मिलेगा। सभी लोगों को शाम 6 बजे यहां से बाहर निकाल दिया जाता है। यह पार्क हफ्ते के 6 दिन खुला रहता है। हालांकि यह सोमवार के दिन आम लोगों के लिए बंद रहता है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो का नजदीकी स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरियट यानी केंद्रीय सचिवालय है जहां से आप पैदल भी जा सकते हैं।
अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में करीब 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है। यहां पर परिवार के साथ जाना अच्छा प्लान हो सकता है। बता दें कि अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। दिल्ली मतदान की वजह से यह 5 फरवरी को बंद रहेगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो अपने साथ पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा फोन लेकर जाने पर पाबंदी नहीं है लेकिन फोटो खींचना या वीडियो बनाना मना है। इसके अलावा अंदर पान, सिगरेट और खाने का सामान भी साथ नहीं लेकर जा सकते हैं। आपको अंदर खाने के लिए फूड स्टॉल भी नहीं मिलेगा। अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।