- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- A Fraud Case Has Been Registered On City Survey Officers In Chhatrapati Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजी नगर में हुआ बड़ा घोटाला, सिटी सर्वे ऑफिस के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
छत्रपति संभाजी नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें सिटी सर्वे में काम करने वाले ऑफिसर्स के ऊपर फर्जी पीआर कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: नगर भूमापन कार्यालय (सिटी सर्वे ऑफिस) मृतक के नाम पर फर्जी पीआर कार्ड बनाकर फ्लैट किसी और के नाम करने के आरोप में संदेह के घेरे में आ गया है। यह घटना 28 अगस्त को सामने आई थी।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आरोपी नगर भूमापन अधिकारी समीर दानेकर और महिला कर्मचारी अंजलि यलगिरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और दोनों फरार हैं। इस बीच, समीर दानेकर ने जिला एवं सत्र न्यायालय में गिरफ्तारी पूर्व जमानत पाने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया है और वह फिलहाल फरार है। इस मामले के जांच अधिकारी, पुलिस निरीक्षक अतुल येरमे ने बताया कि जमानत याचिका पर बुधवार, 3 सितंबर को सुनवाई होगी।
पुलिस निरीक्षक येरमे ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और इस अपराध में कुछ और लोग शामिल हैं और आरोपियों की संख्या बढ़ेगी। बता दें कि मृतक के नाम पर फर्जी नोटरी और फ्लैट के अन्य दस्तावेज तैयार करके उस्मानपुरा स्थित क्वीन गार्डन अपार्टमेंट के फ्लैट को हड़पने की घटना उस्मानपुरा इलाके में 30 अक्टूबर 2022 से 17 जून 2025 के बीच घटी। इस मामले में पवन कमलचंद पहाड़े ने नगर भूमापन कार्यालय के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फ्लैट हड़प लिया और इस संबंध में उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
सिद्धार्थ ने दर्ज कराई शिकायत
शिकायतकर्ता सिद्धार्थ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके भाई अनिरुद्ध रमेश मिश्रा ने 2015 में क्वीन गार्डन अपार्टमेंट, फ्लैट संख्या 8 खरीदा था। हालांकि, उन्होंने इसे नगर भूमापन कार्यालय में पंजीकृत नहीं कराया था। अनिरुद्ध का 30 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। इस बीच, पवन कमलचंद पहाड़े ने फर्जी नोटरी और फर्जी हस्ताक्षर से 2019 का एक दस्तावेज तैयार किया और 2025 में सिटी नगर भूमि सर्वेक्षण कार्यालय में आवेदन किया।
ये भी पढ़ें :-
दस्तावेजों की जांच शुरू
सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में फेरफार रद्द कर दिया गया है। पीआर कार्ड की जांच चल रही है। इस बीव, पिछले दो वर्षों में जारी किए गए सभी पीआर कार्ड की जांच की मांग की जा रही है। संबंधित विभाग को इस संबंध में कुछ शिकायते भी मिली हैं। प्रतिदिन औसतन 50 पीआर कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें :- ‘मुंबई जाम करना हमारे लिए मुश्किल नहीं’, मंत्री भुजबल की सरकार को चेतावनी, बोले- OBC से आरक्षण…..
अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है और इन सभी पीआर कार्ड की जांच की मांग की जा रही है। जब इस संबंध में और जानकारी मांगी गई, पता चला कि समीर दानेकर छत्रपति संभाजी नगर में शामिल होने से पहले जालना में कार्यरत था। सूत्रों ने बताया कि वहां भी उनके कार्यकाल के दौरान गड़बड़ी सामने आई है और 67 अपराध दर्ज किए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हुए धांधलिया करने के बावजूद किसी अधिकारी की जांच नहीं की गई, बल्कि दानेकर को मई 2025 में जालना स्थित उप-अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। चर्चा है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानबूझकर मेहरबानी दिखा रहे है।
A fraud case has been registered on city survey officers in chhatrapati sambhaji nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत
Apr 26, 2026 | 05:49 AMअब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
Apr 26, 2026 | 03:34 AMDC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM














