- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Goregaon Has Worsened Due To The Piles Of Garbage On The Footpath Citizens Suffering From Diseases
गोरेगांव में कचरे के ढेर से बिगड़ी हालात, फुटपाथ पर गंदगी से नागरिक बेहाल
Mumbai News: गोरेगांव (पूर्व) के अरुण कुमार वैद्य मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदे पानी से नागरिक परेशान हैं। बीएमसी की लापरवाही से मलेरिया व अन्य बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई की सड़कों पर कचरे का ढेर (pic credit; social media)
Maharashtra News: गोरेगांव (पूर्व) के जनरल अरुण कुमार वैद्य मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर और गटर का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय नागरिकों का जीवन दुश्वार हो गया है। बीएमसी की ओर से नियमित सफाई न होने के कारण क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है। ओबेरॉय मॉल के पास विशाल बिल्डिंग के बाहर कई दिनों से कचरे का ढेर पड़ा है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों का दम घुटने लगा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गीले कचरे और गटर ओवरफ्लो की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते मलेरिया, टाइफाइड और पेचिश जैसी बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। थोड़ी सी बारिश के बाद सड़कों पर गंदा पानी बहने लगता है, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बीएमसी पी- दक्षिण विभाग में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नाममात्र ही होती है। सफाई कर्मचारी दो-तीन दिन के लिए आते हैं और उसके बाद हालात जस के तस बने रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UTS ऐप हुआ बंद, रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर छिड़ी जंग; विरार में महिला और TTE के बीच हुई तीखी नोकझोंक- VIDEO
मुंबई में ‘HPV वैक्सीनेशन’ और ‘पिंक OPD’ अभियान लॉन्च, 9.84 लाख लड़कियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव
सोशल मीडिया पर वायरल ‘ओपन टॉयलेट’ का सच, MBMC ने कहा- बच्चों के लिए 16 साल पुराना खास मॉडल
भायंदर में ‘ग्रामीण महिला नेतृत्व परिषद 2026’ का आयोजन, नारी शक्ति के बल पर विकसित भारत का संकल्प: फडणवीस
इसे भी पढ़ें- मुलुंड की सड़कों पर गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मलबा और पानी भरने से बीमारी का खतरा
गणेश उत्सव और मूर्ति विसर्जन के समय तो स्थिति और खराब हो जाती है। अरुण कुमार वैद्य मार्ग से संतोष नगर, गोकुल धाम, म्हाडा और नागरिक निवारा जैसे इलाकों में जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कचरे के ढेर और गटर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय नागरिक फैन्नी रोड्रिग्स का कहना है कि ऑबेरॉय मॉल के आसपास सबसे ज्यादा गंदगी रहती है और बारिश के दिनों में यहां हालात और विकट हो जाते हैं। सचिन गायकवाड का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाते। वहीं आसिफ पाशा ने बताया कि बीएमसी के घनकचरा विभाग से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
नागरिकों का कहना है कि यदि बीएमसी ने जल्द ही कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। फिलहाल लोग साफ-सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
Goregaon has worsened due to the piles of garbage on the footpath citizens suffering from diseases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 WC 2026 का खिताब जीतने पर बोले सूर्या- खिलाड़ियों पर भरोसा ही जीत की कुंजी, बुमराह को बताया ‘देश की धरोहर’
Mar 09, 2026 | 01:06 AMये हैं WC 2026 की रन मशीन, भारत के संजू-ईशान से लेकर साहिबजादा फरहान तक, जानें टॉप 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन
Mar 09, 2026 | 12:52 AMT20 WC 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर कोहली और बुमराह के क्लब में हुए शामिल
Mar 09, 2026 | 12:41 AMIND vs NZ Final: हार के बाद छलका मिचेल सेंटनर का दर्द, कीवी कप्तान ने भावुक होकर कही ये बड़ी बात
Mar 09, 2026 | 12:33 AMविश्व कप में जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा संकल्प, कहा- अगले 10 सालों में जीतना चाहता हूँ 10 और ICC खिताब
Mar 09, 2026 | 12:22 AMT20 WC चैंपियन बनने के बाद अभिषेक शर्मा का बयान, कहा- मुझ पर भरोसा रखा ये मायने रखता है
Mar 09, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 09 March 2026: सोमवार को तुला और मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Mar 09, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, कहा- उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की ज्यादा चिंता
Mar 08, 2026 | 10:29 PM
UTS ऐप हुआ बंद, रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर छिड़ी जंग; विरार में महिला और TTE के बीच हुई तीखी नोकझोंक- VIDEO
Mar 08, 2026 | 10:11 PM
‘सत्ता का अहंकार जल्द होगा चूर-चूर’, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के PM मोदी; TMC को दी चेतावनी- VIDEO
Mar 08, 2026 | 09:55 PM
JDU में ‘निशांत युग’ का आगाज! भावी उत्तराधिकारी की तरह हुआ स्वागत, पिता के राज्यसभा जाने पर दिया बड़ा बयान
Mar 08, 2026 | 09:44 PM
गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा में मोदी-योगी पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- असली और नकली नेताओं..
Mar 08, 2026 | 02:15 PM
ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, मोदी सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना
Mar 08, 2026 | 02:04 PM













