-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package Of Delhi To Amritsar For Family Know Much It Costs
दिल्ली से अमृतसर तक ट्रिप पर मिलेगा घूमने का खूब मौका, इस पैकेज में करें टिकट बुक
- Written By: प्रीति शर्मा
Amritsar Tour Package: दिल्ली से अमृतसर का सफर परिवार के साथ बिना किसी झंझट के साथ करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को लाभ ले सकते हैं। जिसमें आपको सभी सुविधाएं मिलती हैं।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज दिल्ली से अमृतसर (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है जो यात्रियों की सुविधा और जेब को ध्यान में रखते हुए आकर्षक टूर पैकेज लेकर आती है। इस बार आईआरसीटीसी दिल्ली से अमृतसर घूमने का शानदार पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको परिवार के साथ मौज-मस्ती करने का भरपूर समय मिलेगा। इस टूर पैकेज में आप दिल्ली से अमृतसर तक की तमाम प्रसिद्ध जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह टूर पैकेज दो दिन का है जिसमें आप आराम से कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम नई दिल्ली-अमृतसर है। इस ट्रेन टूर पैकेज में दो दिन और एक रात को रुकने का मौका मिलेगा। अगर आप टूर पैकेज अभी बुक नहीं कर पाते हैं तो हर शुक्रवार और शनिवार को इसके लिए ट्रेन जाती है जिसमें आप टिकट कर सकते हैं।
इन जगहों पर मिलेगा घूमने का अवसर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सबसे पहले आपको ट्रेन पकड़नी है जिसका नाम स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस है। इसके बाद आपको अमृतसर के होटल में ले जाया जाएगा। जहां से आप अमृतसर की ट्रिप शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपको वाघा बॉर्डर घुमाया जाएगा जिसकी टिकट के पैसे टूर पैकेज में शामिल नहीं है। इसके बाद शाम को वापस होटल आना है।
सम्बंधित ख़बरें
ED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
NEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक
BJP के साथ खड़े थे… DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे
दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट
अगले दिन अमृतसर में सुबह गोल्डन टेंपल और जलियांवाला बाग घूमने का अवसर मिलेगा। साथ ही शाम को होटल में आकर वहीं से स्टेशन जाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के लिए वापसी की ट्रेन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ही होगी।
यह भी पढ़ें:- असम की ऑफबीट डेस्टिनेशन जहां मिलेगा मन को सुकून, नहीं गए तो होगा पछतावा
होटल में पहले दिन रुकने के पर नाश्ता और लंच दिया जाएगा। इसके बाद अमृतसर पहुंचने पर वहीं होटल के एसी कमरे में रुकने की व्यवस्था की गई है। जिसके बाद डिनर की व्यवस्था है। वहीं अलग दिन नाश्ता, लंच और डिनर तीनों समय का खाना मिलेगा।
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टिकट बुक करने का किराया 13235 रुपए है। वहीं दो लोगों के साथ शेयरिंग पर किराया 8625 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। अगर आप ट्रिप शेयरिंग पर जाते हैं तो किराया 8160 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6445 रुपए तय किया गया है। अगर आप बच्चे के लिए बेड लेना चाहते हैं तो किराया 6825 रुपए खर्च आएगा।
Irctc tour package of delhi to amritsar for family know much it costs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














