-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shortage Of Wood In Virar Phulpada Crematorium Relatives Are Facing Lot Of Trouble In Performing Last Rites
विरार फूलपाड़ा श्मशानभूमि में लकड़ी का संकट, परिजनों को अंतिम संस्कार में हो रही भारी परेशानी
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: विरार फूलपाड़ा श्मशानभूमि में लकड़ी की आपूर्ति बंद होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को घंटों भटकना पड़ रहा है। नागरिकों ने मनपा से तत्काल समाधान की मांग की है।

श्मशान भूमि में लकड़ी का संकट (pic credit; social media)
Maharashtra News: विरार पूर्व के फूलपाड़ा इलाके की श्मशानभूमि में लकड़ी की भारी किल्लत ने स्थानीय नागरिकों को बड़ी समस्या में डाल दिया है। अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में परिजनों को लकड़ी की अनुपलब्धता के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
बीते सोमवार को रंजीत सदा के दादा का अस्पताल में निधन हो गया। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने फूलपाड़ा श्मशानभूमि पहुंचे, लेकिन वहां लकड़ी उपलब्ध नहीं थी। मजबूरन उन्हें विरार पश्चिम से लकड़ी मंगानी पड़ी, जिसके लिए तीन घंटे इंतजार करने के साथ-साथ 500 रुपये टेम्पो भाड़ा भी चुकाना पड़ा।
श्मशानभूमि कर्मचारी संजय सुर्वे ने बताया कि करीब 60 लाख रुपये का बकाया होने की वजह से पिछले 15 दिनों से लकड़ी की आपूर्ति बंद पड़ी है। इस कारण रोजाना आने वाले परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशानभूमि की हालत भी जर्जर हो चुकी है। बरसात में दीवारों से पानी रिसता है और चारों तरफ अव्यवस्था का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि मनपा अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे यूनिवर्सिटी की मेस पर चला तुकाराम मुंढे का हंटर, छात्रों की सेहत से खिलवाड़ पर हुआ लाइसेंस रद्द
PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
Seven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
मनवेलपाड़ा निवासी व टेम्पो चालक संजय केलकर ने बताया कि यह समस्या सिर्फ फूलपाड़ा तक सीमित नहीं है। मनवेलपाड़ा, चन्दनसार और कोपरी गांव की श्मशानभूमियों में भी लकड़ी उपलब्ध नहीं है। हाल ही में वे खुद लकड़ी लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे अवसर पर परिजनों को लकड़ी की तलाश में भटकना बेहद शर्मनाक और अमानवीय स्थिति है। नागरिकों ने वसई-विरार मनपा से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि श्मशानभूमियों में लकड़ी की आपूर्ति जल्द बहाल की जाए और बुनियादी सुविधाओं की कमी दूर की जाए, ताकि दुःख की घड़ी में परिवारों को और कष्ट न उठाने पड़ें।
Shortage of wood in virar phulpada crematorium relatives are facing lot of trouble in performing last rites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
Jun 17, 2026 | 10:29 PMपुणे यूनिवर्सिटी की मेस पर चला तुकाराम मुंढे का हंटर, छात्रों की सेहत से खिलवाड़ पर हुआ लाइसेंस रद्द
Jun 17, 2026 | 10:26 PM‘या तो सपने देखने नहीं दिए, या तोड़ दिए’, कोटा में छात्र संवाद में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप
Jun 17, 2026 | 10:26 PMमहिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महा-ऐलान; 188 करोड़ के सामाकोटा बैराज से बदलेगी 18 गांवों की किस्मत
Jun 17, 2026 | 10:24 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख घूमने के लिए देगी 20,000 रुपये; जानिए क्या है यह खास प्लान
Jun 17, 2026 | 10:24 PMRSS का रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोध्या में भ्रष्टाचार: दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत और चंपत राय पर साधा निशाना
Jun 17, 2026 | 10:16 PMJacqueline Fernandez Horror Film: जैकलीन फर्नांडिस ने साइन की नई हॉरर फिल्म, टीजर और गाने की शूटिंग पूरी
Jun 17, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM













