-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Aryna Sabalenka Reached Open Semi Finals Without Scoring A Point
US Open: चोट ने वोंद्रोसोवा का सफर रोका, सबालेंका को मिला सेमीफाइनल का मिला फ्री पास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Aryna Sabalenka reaches US Open Semi-Finals: क्वार्टर फाइनल में सबालेंका की प्रतिद्वंद्वी मार्केटा वोंद्रोसोवा को घुटने की चोट के कारण मैच से हटना पड़ा।

आर्याना सबालेंका (फोटो- सोशल मीडिया)
US Open: वर्ल्ड नंबर-1 और मौजूदा चैंपियन आर्यना सबालेंका बिना कोई अंक हासिल किए यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में सबालेंका की प्रतिद्वंद्वी मार्केटा वोंद्रोसोवा को घुटने की चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। सबालेंका अपने यूएस ओपन खिताब को बचाने से चंद कदम दूर हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जेसिका पेगुला से होगा। यह पिछले साल के फाइनल का रीमैच होगा, जिसमें सबालेंका ने सीधे सेटों में जीत हासिल की थी।
चोटिल होने के चलते मैच छोड़ने पर मार्केटा बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, “यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि मुझे घुटने की चोट के कारण क्वार्टर फाइनल मैच छोड़ना पड़ रहा है।”
वार्म-अप के दौरान घुटने में दर्द महसूस हुआ- आर्याना सबालेंका
इसके आगे सबालेंका ने कहा “मैंने कोर्ट पर उतरने की पूरी कोशिश की, लेकिन वार्म-अप के दौरान मेरे घुटने में फिर से दर्द महसूस हुआ। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद मैंने चोट को और बढ़ाने का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया। मैं इस टूर्नामेंट में मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। उन फैंस से माफी चाहती हूं, जो इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैंने न्यूयॉर्क में बहुत अच्छा समय बिताया। अगले साल वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
मुझे बहुत दुख है- आर्यान सबालेंका
दूसरी ओर, आर्यना सबालेंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रतिद्वंद्वी के लिए एक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मुझे मार्केटा के लिए बहुत दुख है। उन्होंने बहुत कुछ झेला है। वह शानदार टेनिस खेल रही हैं। मुझे पता है कि इससे उन्हें कितना दुख हुआ होगा। मार्केटा अपना ख्याल रखना। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाओगी।”
पेगुला ने बारबोरा क्रेजिकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अपने करियर के दूसरे बड़े सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। यह मुकाबला 1 घंटे 26 मिनट तक चला। पिछले साल की उपविजेता पेगुला चौथी वरीयता प्राप्त हैं। 31 वर्षीय जेसिका पेगुला ओपन एरा में करियर शुरू करने वाली ऐसी दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद अपने पहले दो ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: मेहनत, हिम्मत और हौसले की मिसाल, कुछ ऐसा रहा साक्षी मलिक का ओलंपिक सफर
जेसिका पेगुला से पहले फ्लाविया पेनेटा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। पेनेटा ने 2013 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में 31 साल की उम्र में प्रवेश किया था। उन्होंने दो साल बाद न्यूयॉर्क में खिताब जीता।
IANS इनपुट के साथ
Aryna sabalenka reached open semi finals without scoring a point
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














