Valentine Day पर दुनिया की इन रोमांटिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, पार्टनर के साथ बनेगा हर लम्हा यादगार
Romantic Destination for Couples: फरवरी प्यार के त्योहार का प्रतीक मानी जाती है। इस महीने हर कोई अपने प्यार का इजहार करने के लिए यूनिक और खूबसूरत तरीके ढूंढता है। वहीं, शादीशुदा कपल्स भी कोई रोमांटिक जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए वह खास जगह को चुनते हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ दुनिया की खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बहुत ही खास होता है ऐसे में आप पार्टनर के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन का चुन सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो। साथ ही पार्टनर के साथ बिताया हर लम्हा यादगार बना रहे।
इटली का वेनिस शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कपल्स के बीच यह डेस्टिनेशन बहुत ही फेवरेट है। यह शहर पानी के बीच में बसा है जिसकी वजह से इसे लोग एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं। यहां आप गोंडोला राइड्स और शानदार आर्किटेक्चर का आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ सैन मार्को स्क्वायर में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा आप कैफे फ्लोरिडा में कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं।
कपल्स के लिए रोमांटिक और खूबसूरत जगह में इस्तांबुल का नाम भी शामिल है। यहां पर बोस्फोरस डिनर क्रूज, कैमालिका हिल, पियरे लोटी हिल और गलता टावर पर पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक का मजा लिया जा सकता है। यह बहुत ही शानदार जगह है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
फ्रांस की सिटी पेरिस को सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। रोमांस की राजधानी के नाम से पहचानी जाने वाली यह जगह कपल के लिए बहुत ही खास रहेगी। पेरिस का एफिल टावर बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पोज देकर फोटो क्लिक करवा सकते हैं। साथ ही सीन नदी में क्रूज राइट का मजा भी लिया जा सकता है। यहां पर मौजूद मोनमार्त्र की खूबसूरत गलियां पार्टनर के साथ घूमने में बहुत ही शानदार अनुभव देगी।
बर्फीली वादियों में पार्टनर के साथ रोमांस करना है तो स्विट्जरलैंड घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां लोगों को काफी आकर्षित करती हैं। यह वैलेंटाइन डे के लिए एकदम शानदार डेस्टिनेशन रहेगी। टिटलिस और जुंगफ्राउ में स्नो एडवेंचर का मजा भी लिया जा सकता है। सर्दी के मौसम में यहां पर गर्म खाने के लुत्फ उठा सकते हैं।