

Best Offbeat Places in Assam: कुछ लोग छुट्टियों में बीच, समुद्र या ऐतिहासिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोगों को प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद होता है। भारत में कई तरह के लोग हैं जो कई सारे ऑप्शन की तलाख में रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक सुंदरता को बयान करता है।
असम सिर्फ चाय के बागानों और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई ऑफबीट डेस्टिनेशन है जहां मन को सुकून मिलता है। हरियाली, शांत वातावरण, पहाड़, नदियां और प्राकृतिक नजारे मन को मोह लेते हैं। भीड़ से हटकर किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो असम की इन ऑफबीट जगहों को चुन सकते हैं।असम में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो प्रसिद्ध जगहों के अलावा शांति और सुकून के लिए इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को भी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको प्रकृति की कीमत ज्यादा समझ आएगी और यहां से वापस जाने के दिल भी नहीं करेगा।