-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Kongthong Whistling Village Meghalaya
भारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
MeghalayaWhistling Village: मेघालय के कोंगथोंग गांव में लोग एक-दूसरे को पुकारने के लिए नाम नहीं बल्कि सीटी की खास धुन का इस्तेमाल करते हैं। जानिए इस अनोखे व्हिसलिंग विलेज की खासियत।

मेघालय कोंगथोंग सीटी बजाने वाला गांव (सोर्स- एआई नीर्मित)
Meghalaya Kongthong Whistling Village: भारत में लगभग 6.5 लाख से ज्यादा गांव है। सभी गांवों की अपनी एक अलग पहचान होती है। कई गांवों के नाम काफी अटपटे होते है, तो वहीं कुछ गाव के नाम लेने में लोगों की हंसी छूट जाती है। लेकिन क्या आप जानते है ,हमारे देश में एक ऐसा भी गांव है। जो भारत के उत्तर – पूर्व में ऊंची पहाड़ियों और गहरी घाटियों के बीच में घिरा हुआ है। इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ लोग एक-दूसरे को बुलाने के लिए सामान्य नामों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जी हाँ, इस अनोखी जगह पर इंसानों के पारंपरिक नाम नहीं होते, बल्कि हर व्यक्ति के लिए एक खास धुन यानी म्यूजिकल ट्यून (Musical Tune) तय की जाती है। जब किसी को किसी को पुकारना होता है, तो वे नाम पुकारने के बजाय सीटी बजाकर या उस खास धुन के जरिए एक-दूसरे को आवाज देते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और यहाँ के जनजीवन का एक अहम् हिस्सा बन चुकी है। तो आइए जानते है इस गांव की खासियत और इसके पीछे की वजह।
जानिए कौन से राज्य में स्थित है, यह गांव?
भारत का यह गांव, मेघालय राज्य में स्थित है। जिसका नाम कोंगथोंग है। यह पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है, जो मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां लोग एक दूसरे को सीटी की धुन से बुलाते है इस गांव के अंदर प्रवेश करते ही लोगों को सीटी की धुनें सुनाई देने लगती है
बच्चे के जन्म होते ही मां बना देती है, अनोखी धुन
इस गांव की कहानी सिर्फ सीटी बजाने तक ही सीमित नहीं है। यहां मां के द्वारा निकाली गई एक छोटी सी धुन बच्चों के लिए निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक माना जाता है। जिससे बच्चे तुरंत खिचें चले आते है। जहां बच्चे के जन्म लेने के बाद मां उसके लिए एक अलग धुन बनाती है, उसी धुन से बच्चे को बार – बार पुकारती है। और बच्चे के बड़े हो जाने पर गांव के लोग भी उसी धुन में सीटी बजाकर बुलाते है।
सम्बंधित ख़बरें
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
रोमानिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए भारत को क्या मिलेगा फायदा
स्थानीय भाषा में इस धुन को क्या कहा जाता है?
आपको बता दे की कोंगथोंग में बच्चे के जन्म के बाद मां के द्वारा रखी गई सीटी की इस धुन को जिंग्रवई लॉबेई कहा जाता है। लोगों का मानना है की पहाड़ियों के बीच इसकी धुन बहुत दूर तक फैलती है जिससे लोगो के कानों में यह आवाज गुंजे और उन्हें सुनाई दे सके।
व्हिसलिंग विलेज के नाम से जाना जाता है, यह गांव
पीढ़ियों से चली आ रही सीटी बजा के लोगों को बुलाने की इस परंपरा वाले गांव को व्हिसलिंग विलेज के नाम से भी जाना जाता है। सीटी बजाकर बुलाना यह एक परंपरा ही नहीं बल्कि यहां के लोगों के लिए रोजमर्रा की जरुरत भी बन गई है। जो आज भी इस गांव में चलती आ रही है। इतना ही नहीं यहां के पहाड़ियों के बीच में गुंजने वाली सीटी की मधुर आवाज को सुनने के लिए दुनिया भर से लोग आते रहते हैं।
ये भी पढ़ें- मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन
जानिए कौन से जनजाति के लोग रहते है
कोगथोंग गांव के लोग खासी जनजाती के संबंध रखते है। इस गांव के बोलचाल के लिए खासी भाषा का प्रयोग करते है जो यहां की पारंपरिक भाषा मानी जाती है।
Kongthong whistling village meghalaya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMChaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Jul 24, 2026 | 05:04 PMउर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














