इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में

INDORE BYPASS ACCIDENT:इंदौर के लसूडिया बाईपास पर देर रात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई, फिलहाल मामले में पुलिस जाँच शुरू कर दी है।
Indore bus and truck collision on Lasudia Bypass late at night, damaged motorcycle at the accident spot, police registered FIR and started investigation.
इंदौर के बायपास पर हुआ हादसा (फोटो सोर्स - नवभारत )
Published on
Updated on

Indore Bus Accident: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित पुराने एबी रोड बाईपास पर देर रात बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक के पैर में मामूली चोट आई है, जबकि बाइक सवार भी सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात लाल पेट्रोल पंप के पास पुराने एबी रोड बाईपास पर हुआ। लसूडिया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक प्रकाश नरवरिया अपना ट्रक लेकर देवास नाका की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही मोटरसाइकिल भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

ट्रक चालक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर

हादसे में ट्रक चालक प्रकाश नरवरिया के पैर में मामूली चोट आई, जबकि मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोट नहीं पहुंची। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

यह भी पढें:

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि रात के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com