छोड़ना है तो अभी छोड़ो...मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल

Student Protest Mumbai: मुंबई में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को अकेले रोककर हिरासत में लिए गए छात्रों को छुड़ाने वाली 27 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस रिया इंटरनेट पर छा गई हैं।

Student Protest Viral Girl Riya: मुंबई में शिवाजी पार्क के पास नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस पकड़कर ले जाने लगी। इस बीच पुलिस वैन के सामने अकेले सीना तानकर 27 वर्षीय रिया खड़ी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 27 साल की रिया पेशे से एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। उनका रियासत नाम से अपना क्लॉथिंग ब्रांड भी है। दादर में छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद रिया, हिम्मत दिखाते हुए पुलिस वैन के आगे खड़ी हो गईं और पुलिस से तीखी बहस करते हुए वैन को आगे बढ़ने से रोक दिया।

उन्होंने पुलिस हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी छात्रों को तुरंत रिहा करने की मांग की। आखिरकार पुलिस को पीछे हटना पड़ा और सभी छात्रों को छोड़ दिया गया। रिया ने बताया कि वो किसी खास जाति या किसान परिवार से नहीं हैं, लेकिन गलत के खिलाफ और अपने नागरिक अधिकारों के लिए आवाज उठाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com