उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

Lock Upp 2 Promo: लॉक अप 2 के नए प्रोमो में हिना खान और उर्फी जावेद ने जनता की आवाज बनकर एंट्री की। उर्फी के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को खतरनाक बताया, जिसके बाद हिना ने उन पर तीखा तंज कसा।
Hina Khan Shilpa Shinde Urfi Javed Lock Upp 2 Promo Bigg Boss 11 Rivalry
शिल्पा शिंदे, हिना खान और उर्फी जावेद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lock Upp 2 Twist: ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को भरपूर ड्रामा और ट्विस्ट दे रहा है। हाल ही में अपूर्वा मखीजा की एंट्री के बाद अब शो में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने 'जनता की आवाज' बनकर जेल में कदम रखा। दोनों की एंट्री के साथ ही शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और सबसे ज्यादा निशाने पर रहीं शिल्पा शिंदे।

शो के नए प्रोमो में उर्फी जावेद ने सभी कैदियों से सवाल किया कि उनके मुताबिक घर का सबसे खतरनाक सदस्य कौन है। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा ने बिना किसी झिझक के शिल्पा शिंदे का नाम लिया। हर्षद ने कहा कि शिल्पा अक्सर ऐसी बातें कहती हैं, जो सामने वाले का आत्मविश्वास तोड़ देती हैं और उसे मानसिक रूप से परेशान कर देती हैं।

हिना खान का तंज

हर्षद की बात सुनने के बाद हिना खान ने तंज कसते हुए कहा कि ये हैं शिल्पा शिंदे, लेडीज एंड जेंटलमैन! उनके इस बयान ने माहौल को और भी गर्म कर दिया। बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि क्या वे उनसे डरते हैं। जब कई कैदियों ने हां में जवाब दिया तो शिल्पा ने कहा कि डरते रहो। शिल्पा का यह अंदाज हिना खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

हिना खान ने दिया करारा जवाब

हिना खान ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि तुम लोगों को जिंदगी में ये सीखने की जरूरत है कि किससे डरना चाहिए और किससे बिल्कुल नहीं। हिना की इस बात के बाद उर्फी जावेद ने भी माहौल को और दिलचस्प बना दिया। उन्होंने हिना से पूछा कि क्या यही वो शिल्पा हैं, जिनकी चर्चा वह बाहर कर रही थीं। इस पर हिना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जाहिर सी बात है।

9 साल पुरानी राइवलरी फिर हुई ताजा

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है। 'बिग बॉस 11' के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी और तब से दोनों के रिश्तों में दूरी बनी हुई है। अब 'लॉक अप 2' के मंच पर दोनों का आमना-सामना एक बार फिर उस पुराने विवाद को ताजा कर गया है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह टकराव केवल शब्दों तक सीमित रहेगा या फिर शो के अंदर दोनों के बीच और भी बड़ा विवाद देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com