-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Technology Ios 26 Update Apple Announces Official Release Date Eligible Iphones Features Major Upgrade
iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च: iOS 26 और नया Liquid Glass डिज़ाइन पेश
- Written By: सिमरन सिंह
Liquid Glass design: Apple ने iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में स्टैंडर्ड iPhone 17, हल्का और पतला iPhone 17 Air, प्रीमियम iPhone 17 Pro और फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max शामिल हैं।

ios 26 में क्या है खास। (सौ. Apple)
iPhone 17 series: Apple ने आखिरकार साल 2025 की सबसे चर्चित स्मार्टफोन सीरीज़ iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में स्टैंडर्ड iPhone 17, हल्का और पतला iPhone 17 Air, प्रीमियम iPhone 17 Pro और फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इस मौके पर नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 और watchOS 26 भी पेश किया, जो 15 सितंबर से उपलब्ध होगा।
iOS 26 और watchOS 26 की उपलब्धता
कंपनी ने बताया कि iOS 26 का OTA अपडेट 15 सितंबर से रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, कुछ फीचर्स सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होंगे। इसी दिन watchOS 26 भी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा। यह अपडेट Apple Watch Series 6 या उससे नए मॉडल, Apple Watch SE (2nd gen) और Apple Watch Ultra सीरीज़ पर चलेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम iPhone 11 या उससे नया डिवाइस जरूरी होगा।
नया Liquid Glass इंटरफेस
इस बार iOS 26 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका Liquid Glass डिज़ाइन। यह नया इंटरफेस iOS को एक ट्रांसपेरेंट, फ्लूइड और पॉलिश्ड लुक देता है। लॉक स्क्रीन से लेकर नोटिफिकेशन, विजेट्स और सिस्टम ऐप्स तक, हर जगह यह डिज़ाइन अनुभव को और भी आकर्षक बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Craig Federighi ने कहा, “iOS 26 shines with the gorgeous new design and meaningful improvements to the features users rely on every day, making iPhone even more helpful. Experiences are more expressive and personal… And with powerful new Apple Intelligence capabilities integrated across the system, users can get things done easier than ever.”
कौन से iPhones को मिलेगा iOS 26?
- iPhone 11 सीरीज़
- iPhone 12 सीरीज़
- iPhone 13 सीरीज़
- iPhone 14 सीरीज़
- iPhone 15 सीरीज़
- iPhone 16 सीरीज़
- iPhone 16e
- iPhone SE (2nd और 3rd Gen)
जो iPhones अब सपोर्ट नहीं करेंगे:
- iPhone Xs
- iPhone Xs Max
- iPhone XR
Apple Intelligence फीचर्स किन iPhones पर मिलेंगे?
- iPhone 15 Pro और Pro Max
- iPhone 16 सीरीज़ (सभी मॉडल)
- iPhone 16e
ये भी पढ़े: Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI वॉशर-ड्रायर, धुलाई और ड्राईंग का स्मार्ट समाधान
iOS 26 के नए फीचर्स
- Apple Intelligence: स्मार्ट समरी, कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड विजुअल एक्शन्स और रियल-टाइम ट्रांसलेशन।
- Messages ऐप: पर्सनलाइज्ड बैकग्राउंड, इन-चैट पोल्स, कन्वर्सेशन थीम्स, ग्रुप मैसेज टाइपिंग इंडिकेटर और Apple Cash सपोर्ट।
- Phone ऐप: कॉल स्क्रीनिंग और नया Hold Assist फीचर।
- Apple Music और Maps: रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने वाले अपग्रेड्स।
iOS 26 बीटा कैसे डाउनलोड करें?
उपयोगकर्ता Apple Developer Program में Apple ID से साइन-इन करके बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए Settings > General > Software Update > Beta Updates में जाकर iOS 26 Developer Beta चुनना होगा। ध्यान रहे कि इंस्टॉल करने से पहले डेटा का बैकअप ज़रूरी है।
Technology ios 26 update apple announces official release date eligible iphones features major upgrade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपकी रसोई में रखा यह एक सामान चुपचाप बढ़ा रहा है वास्तु दोष? ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान
Jun 29, 2026 | 10:52 PMगुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:50 PM3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PMभोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMस्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 10:39 PMक्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Jun 29, 2026 | 10:36 PMअब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
Jun 29, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM














