WWDC 2025: अब iOS 19 नहीं, Apple पेश करेगा iOS 26! कंपनी बदलने जा रही है अपना नामकरण तरीका

Apple जून में होने वाले इवेंट WWDC में नए सॉफ्टवेयर और अपडेट्स का खुलासा करने के साथ Apple iOS 19 का अनावरण करेगा जिसकी जगह iOS 26 नाम से अपना अगला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
WWDC 2025: अब iOS 19 नहीं, Apple पेश करेगा iOS 26! कंपनी बदलने जा रही है अपना नामकरण तरीका
Apple बदलेगा अपना नाम 19 की जगह लेगा 26। (सौ. Apple)
Published on: 
Updated on: 

Apple हर साल जून में होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित डेवलपर इवेंट WWDC में नए सॉफ्टवेयर और अपडेट्स का खुलासा करता है। इस बार भी उम्मीद थी कि Apple iOS 19 का अनावरण करेगा, लेकिन एक ताज़ा रिपोर्ट ने इन अटकलों को पूरी तरह बदल दिया है। अब कहा जा रहा है कि Apple iOS 19 की जगह iOS 26 नाम से अपना अगला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकता है।

iOS 19 नहीं, iOS 26 होगा अगला अपडेट!

ब्लूमबर्ग के वरिष्ठ पत्रकार मार्क गुरमैन की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अब अपने सॉफ़्टवेयर अपडेट्स के लिए वर्ज़न नंबर प्रणाली की जगह वर्ष आधारित नामकरण रणनीति अपनाने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब OS अपडेट्स को उस साल के नाम से पहचाना जाएगा जिस साल वे पेश किए जाएंगे, न कि उनके वर्ज़न नंबर से। मार्क गुरमैन ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि Apple iOS के अलावा अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS के नामकरण में भी यही बदलाव करेगा।

WWDC 2025 में ये हो सकते हैं बदलाव:

प्लेटफॉर्म अब तक की अपेक्षित नामकरण नया संभावित नाम
iPhone iOS 19 iOS 26
Mac macOS 16 macOS 26
iPad iPadOS 19 iPadOS 26
Apple Watch watchOS 12 watchOS 26
Apple TV tvOS 19 tvOS 26
Apple Vision Pro visionOS 3 visionOS 26

ब्रांडिंग में समानता लाना है मकसद

Apple के इस कदम का उद्देश्य अपनी ब्रांडिंग में एकरूपता लाना और डेवलपर्स व यूज़र्स के लिए OS वर्ज़निंग को सरल बनाना है। वर्तमान में iPhone, Mac और Vision Pro जैसे डिवाइसेज़ पर अलग-अलग सॉफ़्टवेयर वर्ज़न चलते हैं—जैसे iOS 18, macOS 15 और visionOS 2। इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसे Apple अब खत्म करना चाहता है।

Apple की नई शुरूआत

WWDC 2025 सिर्फ तकनीकी अपडेट्स का मंच नहीं होगा, बल्कि Apple के नए ब्रांडिंग दृष्टिकोण की शुरुआत का गवाह भी बनेगा। iOS 19 की जगह iOS 26 लाना Apple की रणनीतिक सोच और दूरदर्शिता को दर्शाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com